खूबसूरत चेहरे के लिए हम तरह-तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी चेहरे पर ग्लो नहीं दिखता। क्या आपको पता है चेहरे की खूबसूरती के लिए बेहतर डाइट,पूरी नींद और एक्सरसाइज की जरूरत होती है। इसके अलावा आप फेशियल एक्सरसाइज से भी स्कीन में निखार ला सकती हैं। तो आईये जानते है इसके बारे में:
Read also: लॉकडाउन में मासूम के चेहरे पर पुलिस लाई रौनक
स्माइल एंड किस एक्सरसाइज:
हंसना और किस करना एक एक्सरसाइज है, जो की करना आसान है। स्किन में ग्लो लाने के लिए होठों को बाहर की ओर खींचें और जहां तक हो सके वहां तक खीचें , फिर दुबारा अपनी स्थिति में लाएं। ये आप 10-15 बार कर सकते हैं, ये गाल और ठोड़ी के लिए अच्छी है |
आइब्रो को खींचें:
ये भी बिलकुल आसान सी एक्सरसाइज है, आपको अपनी बीच की उंगली को लेकर आईब्रो पर रखें और ऊपर की ओर खीचें और जब आईब्रो को नीचें लाएंगे, तो उसपर हल्का सा दबाव डालें | इसको आपको 10 से 20 बार करना है , इससे माथे की मसल्स काफी बेहतर होगी |
Read also: खूबसूरत और जवां बने रहने के लिए जरूर लें भाप, होंगे और भी कई सारे फायदे
गालों की मसाज
गाल की चर्बी को कम करने के लिए ये एक्सरसाइज की जाती है, आपको बस गाल पर 5 मिनट तक हल्के-हल्के मसाज करनी है | दिन में 2 बार करने से चेहरे पर कसाव आएगा और गालों की चर्बी भी कम होगी।

