Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttar Pradesh News: 30 वर्षों से फरार 25 हजारी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

अलीगढ़। जिले में 30 साल फरार चल रहा 25 हजारी तड़के पुलिस मुठभेड़ में खाकी की गोली का शिकार हुआ और पकड़ा गया। जवां इलाके के गांव कोटा बहादरपुर में 25 हजार का इनामी सतवीर ने 30 साल पहले जमीनी विवाद में दो लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद सतवीर जेल चला गया। इसके बाद वह पैरोल पर आया। लेकिन उसके बाद से फरार चल रहा था। देर रात पुलिस की संयुक्त टीमों ने 30 साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी सत्यवीर को थाना जवां इलाके के सुमेरा तिराहे से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।\

Read also: Murtaza से पूछताछ के बाद रडार पर आए 40 संदिग्ध,कई संदिग्ध नंबर सर्विलांस पर

जवां इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच उस वक्त मुठभेड़ हो गई। जब पुलिस की स्वाट और संयुक्त टीमों ने बाइक पर जा रहे एक व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें उसके पैर में गोली लगी और वह गिर गया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version