ब्लैक फंगस के 24 नये मरीज मिले, एक की मौत

मेरठ रीजनब्लैक फंगस के 24 नये मरीज मिले, एक की मौत

Date:


ब्लैक फंगस के 24 नये मरीज मिले, एक की मौत

  • 52 हो गयी मेरठ में ब्लैक फंगस केे मरीजों की संख्या
  • अब तक ब्लैक फंगस से संक्रमित चार मरीजों की हो चुुकी है मौत

मेरठ। जिला मेरठ पर ब्लैक फंगस की काली छाया गहराती जा रही है। बुधवार को जिले में ब्लैक फंगस के 24 नये मरीज मिले हैं। वहीं एक ब्लैक फंगस के संदिग्ध मरीज की मौत भी हो गयी। जिले के विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 52 मरीज भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार अब तक ब्लैक फंगस से संक्रमित चार मरीजों की मौत हो चुुकी है।

स्वास्थ विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनपद मेरठ में ब्लैक फंगस से संक्रमित मरीजों में से आठ मरीजों का इलाज एलएनआरएम मेडिकल काॅलेज में किया जा रहा है। इसके अलावा पांच मरीज आनंद अस्पताल, दो मरीज लोकप्रिय में भर्ती हैं। चार मरीजों का उपचार अन्य अस्पतालों में किया जा रहा है। इनमें से कुछ मरीज कोरोना संक्रमित हैं। मेरठ के सीएमओ डाॅक्टर अखिलेश मोहन ने बताया कि ब्लैक फंगस के लिए मेडिकल काॅलेज में अलग वार्ड बन रहा है।

कोरोना संक्रमित होने पर बच्चों को मिलेगा बेहतर उपचार
कोरोना की तीसरी लहर का प्रभाव बच्चों पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में मेरठ में भी कोरोना संक्रमित होने पर बच्चों को बेहतर उपचार देने की तैयारियां की जा रही हैं। मेरठ के जिलाधिकारी के बालाजी के अनुसार एलएलआरएम मेडिकल काॅलेज में 50, पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय में 10 और जिला महिला चिकित्सालय में 10 बेड तैयार कर लिये गये हैं। जनपद में पीडिएट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

मेरठ के सीएमओ डाॅक्टर अखिलेश मोहन ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भी युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। एलएलआरएम मेडिकल काॅलेज, वूमेंस हाॅस्पिटल और अन्य अस्पताल में पीडिएट्रिक वार्ड बनाये जाने से कोरोना से संक्रमित होने पर बच्चों को जल्द उपचार दिया जा सकेगा। उन्होंने बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिये मास्क लगाने, घर में रहने, हाथों को बार-बार धोने या सैनेटाइज करने की सलाह दी। सीएमओ ने कहा, यह सावधानियां बच्चों के साथ घर के बड़े भी अवश्य बरतें तभी हम कोरोेना संक्रमण से खुद को बचा सकेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...