आरोग्य सेतु के 2,058 अलर्ट पर कार्रवाई हुई

टेक्नोलॉजीआरोग्य सेतु के 2,058 अलर्ट पर कार्रवाई हुई

Date:


आरोग्य सेतु के 2,058 अलर्ट पर कार्रवाई हुई

प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि देश में करोड़ों लोगों द्वारा आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किया गया है. प्रदेश में भी करोड़ों लोग इस एप का प्रयोग कर खुद को सुरक्षित रखे हुए हैं. उन्होंने बताया कि अब तक आरोग्य सेतु एप की मदद से 2,058 अलर्ट पर कार्रवाई की गई है और 9 लोगों को कोरोना पॉजिटिव के रूप में चिन्हित किया गया. प्रसाद ने बताया कि कुल संक्रमित लोगों में 78.5 प्रतिशत पुरुष और 21.5 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं. 60 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग में 8.1 प्रतिशत लोग संक्रमित हुए हैं. वहीं 40 से 60 उम्र वर्ग के 25. 5 प्रतिशत, 20 से 40 उम्र वर्ग में 48.7 प्रतिशत और 20 वर्ष से कम 17.7 प्रतिशत लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं.

ग्रेटर नोएडा में बुजुर्ग ने तोड़ा दम, पत्नी भी कोविड-19 की चपेट में
ग्रेटर नोएडा में कोरोना पेशेंट्स की डेथ का रेशियो बढ़ रहाहै. गौतमबुद्धनगर में मंगलवार को अब तक कोरोना की वजह से 3 लोगों की जान जा चुकी है. नोएडा के सेक्टर-19 का रहने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. उनकी पत्नी भी कोरोना से संक्रमित हैं. शारदा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

सहारनपुर में 204 लोग कोरोना संक्रमित
यूपी के प्रतापगढ़ में 13, सहारनपुर में 204, शाहजहांपुर में 1, बांदा में 20, महाराजगंज में 7, हाथरस में 19, मिर्जापुर में 3, रायबरेली में 49, औरैया में 16, बाराबंकी में 7, कौशांबी में 2, बिजनौर में 43, सीतापुर में 27, प्रयागराज में 19, मथुरा में 56, बदायूं में 17, रामपुर में 31, मुजफ्फरनगर में 26, अमरोहा में 32, भदोही में 3, इटावा में 2, कासगंज में 6, संभल में 30, उन्नाव में 5, कन्नौज में 11, संत कबीर नगर में 31, मैनपुरी में 13, गोंडा में 18, मऊ में 1, एटा में 11, सुल्तानपुर 5 और अलीगढ़ में 57 लोग कोराना वायरस के मरीज हो गए हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...