2000 Notes: 2000 के नोट बैंक में जमा करवाने के लिए लोग जागरूकता दिखा रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा रहा है कि अगस्त तक बैंक में 93 प्रतिशत 2000 के नोट जमा हो चुके हैं। 2000 के नोट बैंकों में जमा कराने की अंतिम तारीख 30 है। आरबीआई के मुताबिक 31 अगस्त, 2023 को कारोबार बंद होने के दौरान 0.24 लाख करोड़ रुपए के 2000 रुपये के बैंक नोट चलन में रह गए हैं। इस प्रकार, 19 मई 2023 को चलन में रहे 2000 रुपए के नोटों में से 93 प्रतिशत नोट बैंक में वापस आ गए हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज शुक्रवार को अपने एक बयान में बताया कि 19 मई को चलन में रहे 2000 रुपए के 93 प्रतिशत नोट देश के बैंकों में जमा हो चुके हैं। केंद्रीय बैंक ने अपने बयान में कहा कि बैंकों से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 31 अगस्त, 2023 तक चलन से वापस आए 2000 रुपए के बैंक नोटों का मूल्य 3.32 लाख करोड़ रुपए है।
2000 रुपए के नोटों में 93 प्रतिशत नोट अब तक वापस
आरबीआई के मुताबिक, 31 अगस्त, 2023 को कारोबार बंद होने के दौरान 0.24 लाख करोड़ रुपए के 2000 रुपए के बैंक नोट चलन में रह गए हैं। इस प्रकार, 19 मई 2023 को चलन में रहे 2000 रुपए के नोटों में 93 प्रतिशत नोट अब तक वापस आए हैं। प्रमुख बैंकों से एकत्र किए आंकड़ों से पता चलता है कि प्रचलन से वापस आए 2000 रुपए मूल्यवर्ग के कुल बैंक नोटों में से 87 प्रतिशत जमा के रूप में है। जबकि बाकी शेष 2000 रुपए के नोट लगभग 13 प्रतिशत अन्य मूल्यवर्ग के बैंक नोटों में बदले गए हैं।
आरबीआई ने की थी 2000 के नोट वापस लेने की घोषणा
बता दें भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपए के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। 19 मई, 2023 को चलन में मौजूद 2000 रुपए के नोटों का कुल मूल्य 3.62 लाख करोड़ रुपए था। जो कि 31 मई, 2023 को कारोबार बंद होने तक घटकर 3.56 लाख करोड़ रुपए पर आ गया था। आरबीआई ने 2000 रुपए के नोट रखने वालों से अनुरोध किया है कि वे 30 सितंबर 2023 तक 2000 नोट बैंकों में जमा कर दें या बदल लें।

