Weather Updates: गुजरात में बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत, कई जिलों में भीषण वर्षा

नेशनलWeather Updates: गुजरात में बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत, कई...

Date:

गुजरात में बारिश के दौरान बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई जिलों में भीषण बारिश जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में भीषण बारिश और ब्रजपात का अलर्ट गुजरात में जारी किया है। गुजरात राज्य के आपात अभियान केंद्र अधिकारी ने बताया कि गुजरात के अलग-अलग जिलों में बिजली गिरने की घटनाएं हुईं हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना को लेकर दुख प्रकट किया है।

स्थानीय प्रशासन राहत-बचाव कार्यों में लगा

पिछले 24 घंटे के दौरान गुजरात में बेमौसम बारिश के बीच बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने आज सोमवार को आंकड़ा जारी किया। घटना पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि स्थानीय प्रशासन राहत-बचाव कार्यों में लगा है। राज्य के आपात अभियान केंद्र के अधिकारी ने बताया कि गुजरात के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाएं हुई हैं। इनमें कई लोगों की मौत हो गई है।

दाहोद में सबसे अधिक चार लोगों की मौत

गुजरात के दाहोद में सबसे अधिक चार लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा भरूच में तीन, तापी में दो और अमरेली, अहमदाबाद, बोताड, बनासकांठा, मेहसाणा,खेड़ा, पंचमहल, सूरत,सबरकांठा,सुरेंद्रनगर, देवभूमि द्वारका में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, फसलों के नुकसान के अलावा सौराष्ट्र के मोरबी जिले में सेरेमिक उद्योग को नुकसान हुआ है। यहां तेज बारिश के कारण फैक्ट्रियों को बंद कर दिया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को बारिश कम रहेगी और गुजरात के दक्षिणी इलाके और सौराष्ट्र में सीमित होगी। बताया है कि बेमौसम बरसात की वजह से उत्तर-पूर्व अरब सागर में चक्रवाती तूफान है। जो कि सौराष्ट्र और कच्छ के क्षेत्र पर असर डाल रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...