हापुड़ में कोरोना के 20 नए केस, 12वीं मौत

मेरठ रीजनहापुड़ में कोरोना के 20 नए केस, 12वीं मौत

Date:


हापुड़ में कोरोना के 20 नए केस, 12वीं मौत

एक युवक ने मेरठ में उपचार के दौरान दम तोड़ा

हापुड़। जिले में कोरोना से रविवार को 12वीं मौत हो गई। गांव नान निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति ने मेरठ में उपचार के दौरान दम तोड़ा। स्वास्थ्य अफसरों का दावा है कि मृतक सांस की बीमारी से पीड़ित थे। वहीं, 20 नए मामले सामने आए, जबकि 43 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली। जिले में अब कुल पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 615 हो गई है, जबकि ३७६ स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गांव नान निवासी बब्लू (35) पुत्र प्रताप जो सांस की बीमारी से पीड़ित था। 21 जून को रिपोर्ट पॉजीटिव मिलने पर बब्लू को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया था। रविवार को बब्लू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिले में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 पहुंच गई है। इसके अलावा रविवार को 20 नए मामले सामने आए, इसमें चार मरीजों में पुष्टि लैब ने की। जबकि 16 मरीजों में एंटीजन टेस्ट से कोरोना की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमित मरीजों में अठसैनी का एक, लज्जापुरी के सात, फूलगढ़ी के 10, सिकंदरगेट के एक, डाहना के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।

नए संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद जिले में कुल पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 615 हो गई है। जबकि 43 मरीज रविवार को स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट गए। अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ३७६ हो गई है, जबकि 227 मरीज एक्टिव हैं, जिनका उपचार चल रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...