कोल इंडिया के 2.62 लाख कर्मियों को मिलेगा 68500 रुपये रिवार्ड

बिज़नेसकोल इंडिया के 2.62 लाख कर्मियों को मिलेगा 68500 रुपये रिवार्ड

Date:


कोल इंडिया के 2.62 लाख कर्मियों को मिलेगा 68500 रुपये रिवार्ड

नई दिल्ली: कोल इंडिया ने अपने कर्मियों को दिवाली से पहले ही सौगात दी है. कोल इंडिया ने शुक्रवार को अपने कर्मियों को परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवार्ड (PLR) देने की घोषणा की है. कंपनी की घोषणा के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2019-20 में उसके साथ जुड़े हुए सभी नॉन-एग्जीक्यूटिव कैडर वर्कफोर्स को 68500 रुपये प्रति इम्प्लाई का पीएलआर मिलेगा. इस पर कंपनी का 1700 करोड़ से अधिक खर्च होगा. कोल इंडिया के बयान के मुताबिक, यह पीएलआर 2019-20 में कर्मियों की उपस्थिति के आधार पर मिलेगा. यह राशि उन्हें 22 अक्टूबर तक भेज दी जाएगी.

कोल इंडिया की इस घोषणा का फायदा मु्ख्य कंपनी और उसकी आठ सहायक कंपनियों के 2.62 लाख कर्मियों को मिलेगा. यह उन कर्मियों को मिलेगा जो 2019-20 में कंपनी से जुड़े हुए थे. कंपनी ने यह घोषणा ऐसे समय की है जब कोरोना महामारी का असर पूरी अर्थव्यवस्था पर पड़ा है और कंपनी के कोयले की बिक्री पर भी असर हुआ है. इसके अलावा कंपनी ने कोरोना महामारी के दौर में उससे पिछले साल में दिए गए पीएलआर के मुकाबले 5.87 फीसदी की बढ़ोतरी की है. उसके पिछले साल कंपनी ने पीएलआर के तौर पर 64,700 रुपये दिए थे.

कंपनी की घोषणा के मुताबिक 2019-20 में जिन नॉन-एग्जेक्यूटिव एंप्लाईजने कम से कम 30 कार्यदिवस पूरे किए हैं, उन्हें ही पीएलआर प्रो-राटा बेसिस पर मिलेगा. प्रो राटा बेसिस का मतलब हुआ कि उन्होंने जितने कार्य किया है, उसी के आधार पर पीएलआर मिलेगा. कंपनी ने यह फैसला जॉइंट बाइ-पार्टी कमेटी ऑफ कोल इंडस्ट्री के स्टैंडर्डाइजेशन की 10वीं बैठक में यह फैसला लिया था. यह बैठक कोल इंडिया के मैनेजमेंट और सेंट्रल ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच रांची में हुई थी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...