लखनऊ। UP Polls 2022| सातवें चरण में 613 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा आएंगे। इसमें 170 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले (Criminal cases) दर्ज हैं। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार 170 में 131 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके ऊपर गंभीर मामलों में धाराएं लगी हुई है। सातवें चरण में विधानसभा की 54 सीटों पर चुनाव होने हैं। इस चरण में 75 महिला उम्मीदवार भी विधायकी के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रही है।
Read also- यूपी चुनाव 2022: छठे और सातवें चरण में जातीय ध्रुवीकरण पे हावी होता राष्ट्रवाद
समाजवादी पार्टी (SP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सबसे ज्यादा उम्मीदवार आपराधिक मामलों में लिप्त हैं। 54 में सपा 45 सीटों पर चुनाव लड़ रही है इसमें उसके 26 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी 47 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं उनके भी 26 प्रत्याशियों पर अपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं बसपा 52 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं । 52 में 20 प्रत्याशी अपराधिक मामलों में लिप्त है। कांग्रेस (Congress) के भी 20 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि आम आदमी पार्टी के 8 प्रत्याशियों पर अपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
सबसे ज्यादा आपराधिक मामले प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के उम्मीदवार विजय मिश्रा पद दर्ज है। बाहुबली नेता विजय मिश्रा भदोही की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं इनके ऊपर कुल 24 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा गाजीपुर विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के राजकुमार सिंह गौतम के ऊपर 11 और पिंडरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के ऊपर 17 मामले दर्ज है।
Read also- यूपी चुनाव: अंतिम चरण के प्रचार के लिए वाराणसी पहुंचे नेता
हर तीसरा उम्मीदवार करोड़पति
सातवें चरण में 613 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। उसमें करीब हर तीसरा उम्मीदवार करोड़पति है। आंकड़ों के अनुसार 217 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी कुल संपत्ति ₹10000000 या उससे ज्यादा है। इसमें सबसे ज्यादा बीजेपी के 40 समाजवादी पार्टी के 37 बहुजन समाज पार्टी के 40 कांग्रेश के 22 और आम आदमी पार्टी के 15 प्रत्याशी करोड़पति हैं। हालांकि पैसे के मामले में सबसे ज्यादा अमीर प्रत्याशी एआईएमआईएम कि गुड्डू जमाली है। आयोग की रिपोर्ट के अनुसार इनकी कुल संपत्ति करीब 195 करोड़ रुपए हैं।

