जिला पंचायत चुनाव में लापरवाही बरतने पर सपा के 11 जिलाध्यक्ष बर्ख़ास्त

उत्तराखंडजिला पंचायत चुनाव में लापरवाही बरतने पर सपा के 11 जिलाध्यक्ष बर्ख़ास्त

Date:


जिला पंचायत चुनाव में लापरवाही बरतने पर सपा के 11 जिलाध्यक्ष बर्ख़ास्त

लखनऊ : अखिलेश यादव आगामी चुनाव को लेकर काफी सजग हैं, जिला पंचायत चुनाव में लापरवाही पर समाजवादी पार्टी ने कड़ी कार्रवाई की है। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी ने यह बड़ी कार्रवाई की है। पंचायत चुनाव में लापरवाही पर सपा ने अपने 11 को बर्खास्त कर दिया है। इस बात की घोषणा समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने की है।

इन ज़िलों के अध्यक्षों पर गिरी गाज
समाजवादी पार्टी ने पंचायत चुनाव में लापरवाही पर गोरखपुर, मुरादाबाद, झांसी, आगरा, गौतमबुद्धनगर, मऊ, बलरामपुर, श्रावस्ती, भदोही, गोंडा और ललितपुर सपा जिलाध्यक्ष को बर्खास्त कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र जारी कर इस कार्यवाई की घोषणा की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related