100 Days: भाजपा को सिर्फ कांग्रेस ही हराएगी, यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर बोले राहुल

पॉलिटिक्स100 Days: भाजपा को सिर्फ कांग्रेस ही हराएगी, यात्रा के 100 दिन...

Date:

ये कहना कि कांग्रेस पार्टी बिखर गई, खत्म हो गई, ये बिलकुल गलत है। कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा है। देश में जीवित है। लाखों-करोड़ों लोगों के दिल में है। कांग्रेस ही BJP के खिलाफ लड़ती है और यही पार्टी आने वाले समय में BJP को हराएगी। यह बातें राहुल गाँधी ने आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर कहीं. 100 दिन पूरे होने पर मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनके बारे में कौन क्या कहता है उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

सीमा के अंदर गुटबाज़ी ठीक

राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कन्याकुमारी से लेकर राजस्थान तक एक बात स्पष्ट हो गयी कि हमारे कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है, लोग भी कांग्रेस पार्टी से बहुत प्यार करते हैं। राहुल ने कहा कि जिस राज्य से भी भारत जोड़ा यात्रा गुज़री है अभूतपूर्व रेसपॉन्स मिला है , राहुल ने इस मौके पर कहा कि हमारी यात्रा राजनीति करने का दूसरा तरीका है। राहुल गांधी ने कहा कि हमारी पार्टी में डिक्टेटरशिप नहीं है। हमारी पार्टी में बयानबाजी भी होती है और चर्चा भी होती है, लोगों को बोलने का आज़ादी है जोकि बहुत अच्छी बात है। सिर्फ राजस्थान में ही यह नहीं है दूसरे राज्यों में भी गुटबाज़ी और बयानबाज़ी चलती है, लेकिन सबकुछ सीमा में होना चाहिए, क्योंकि ज़्यादा होता है तो पार्टी को नुक्सान होता है और जब नुकसान होता है तो हम कार्रवाई करते हैं।

हिमाचल के विजयी नेता राहुल के साथ चले

भारत जोड़ो यात्रा में आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत जीते हुए सभी कांग्रेस विधायक आज शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी के साथ हिमाचल सरकार के मंत्रिमडल गठन को लेकर भी चर्चा हुई। हिमाचल के नेता करीब दो घंटे तक राहुल गाँधी के साथ यात्रा में साथ रहे, इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिक्खु ने कहा की हिमाचल मे सरकार बनाना कांग्रेस पार्टी के लिए उपलब्धि है। अब हिमाचल हिमालय का ताज कांग्रेस के पास है। उन्होंने कहा अब कांग्रेस पार्टी की नई शुरुआत पूरे देश मे होने जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related