Site icon Buziness Bytes Hindi

हाथ में Pen से लिखा आत्महत्या का कारण और छत से महिला ने लगा दी छलांग

female suicide

रूद्रपुर। जिले के मेट्रोपोलिस सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने छत से छलांग लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों के अनुसार बुधवार को अचानक माधुरी सिंह घर में बाहर से कुंडी लगाकर छत चली गईं। इसके बाद उन्होंने छलांग लगा दी। वह सड़क पर पड़ी हुई मिली।

मूल रूप नवाबगंज गोंडा निवासी शैलेंद्र सिंह पत्नी और बेटे के साथ शहर की मेट्रोपोलिस सोसाइटी में एक फ्लैट पर किराए पर रहते थे। मृतका के हाथ में पेन से लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार उसका पति और ससुराल वाले हैं।

बुधवार को अचानक माधुरी सिंह घर में बाहर से कुंडी लगाकर छत पर चली गई। इसके बाद उन्होंने छत से नीचे छलांग लगा दी। वह सीधे सड़क पर आकर गिरीं जहां उनकी मौत हो गई। हालांकि उनको बेटा आनन फानन किसी तरह जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ पंतनगर तपेश चंद का कहना है की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

Exit mobile version