भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी किसी बड़े टूर्नामेंट के दौरान कोई मैच होने वाला होता है तो खिलाडियों को लेकर ज़ोरदार बहस होती. आंकड़ों के लेकर चर्चाएं होती हैं, हार जीत की खूब भविष्यवाणियां होती हैं, इतिहास के पन्नों से दोनों टीमों को लेकर बहुत से किस्से और कहानियां भी निकाली जाती हैं. दोनों देशों की टीमें टूर्नामेंट से ज़्यादा टीम सिलेक्शन में इस बात पर ध्यान देती हैं कि अपने चिर प्रतिद्वंदी के खिलाफ कौन सी टीम उतारी जाय. टूर्नामेंट के ब्रॉडकास्टर भी अपने कमेंट्री पैनल में उन पूर्व खिलाडियों को ज़्यादा शामिल करते हैं जो इन दोनों देशों की क्रिकेट से बहुत करीब से जुड़े रहते हैं.
एशिया कप के लिए भी टीमों के साथ ही कमेंट्री पैनल की घोषणा हो गयी है, ज़ाहिर सी बात है इस पैनल में भारत और पाकिस्तान के पूर्व महान खिलाडियों के नाम भी शामिल होंगे, यह वो पूर्व खिलाड़ी हैं जो पहले एक दुसरे के खिलाफ मैदान में गेंद और बल्ले के साथ ही ज़बानी जंग भी कर चुके हैं. जहाँ तक भारतीय पूर्व खिलाडियों की बात करें तो एशिया कप हिंदी कमेंट्री के लिए संजय मांजरेकर, रवि शास्त्री, गौतम गंभीर, आकाश चोपड़ा, जतिन सप्रू, संजय बांगड़, दीप दासगुप्ता और इरफान पठान के नाम शामिल हैं, वहीँ इंग्लिश कमेंट्री के लिए रवि शास्त्री, वसीम अकरम, वकार यूनुस, रसेल अर्नाल्ड, स्कॉट स्टायरिस, संजय मांजरेकर और अतहर अली खान जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं.
Read also: Sarfaraz Ahmed: भारत के खिलाफ सरफ़राज़ के बड़े बोल
बता दें कि 27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में छह टीमें भाग लेंगी. मेज़बान श्रीलंका, गत चैम्पियन भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं. छठी टीम क्वालीफाईंग दौर के बाद फाइनल होगी जिसकी शुरुआत 20 अगस्त से होगी. भारत अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करने जा रहा है. भारतीय टीम में सभी की निगाहें विराट कोहली पर तिकी हुई होंगी क्योंकि कई सालों से विराट कोहली का बल्ला बड़ा खामोश हैं, विराट फिलहाल रेस्ट कर रहे हैं लेकिन टी 20 विश्व कप से पहले एशिया कप में उनके बल्ले का दहाड़ना न सिर्फ टीम के लिए बल्कि उनके लिए भी बहुत ज़रूरी है.

