Bihar Politics: जेडीयू ने दिए संकेत, नितीश हो सकते हैं पीएम पद के विकल्प

पॉलिटिक्सBihar Politics: जेडीयू ने दिए संकेत, नितीश हो सकते हैं पीएम पद...

Date:

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का नाम अक्सर प्रधानमंत्री पद के लिए उछलता रहता है, बिहार में भाजपा से अलग होने और राजद-कांग्रेस के साथ सरकार बनाने के बाद एकबार फिर नितीश कुमार पीएम पद को लेकर चर्चा में आ गए हैं. हालाँकि नितीश कुमार ने हमेशा की तरह इस तरह की बातों को कोई महत्त्व नहीं दिया लेकिन उनकी पार्टी की तरफ से ज़रूर यह बात कही गयी है कि अगर अन्य विपक्षी दलों ने ज़्यादा ज़ोर दिया तो इस विकल्प पर गौर किया जा सकता है. 

दरअसल बिहार में यह चर्चा बड़े ज़ोरों पर है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 के आम चुनाव में प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं या नहीं। इस बात को लेकर पहली बार जेडीयू की तरफ से कोई सकारात्मक संकेत सामने आया है. बता दें कि जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने एक शर्त लगाते हुए कहा है कि अगर अन्य दल चाहें तो नितीश कुमार एक विकल्प हो सकते हैं. ललन सिंह के इस बयान को काफी अहम् माना जा रहा है, ऐसा कहा जा रहा है कि नितीश कुमार केंद्र की राजनीति में जाने के लिए शायद मन बना रहे हैं. इससे पहले नीतीश कुमार और जेडीयू के बड़े नेता इन सवालों को टालते रहे हैं. लेकिन बिहार मे नई सरकार के गठन के बाद से ही इस बात की चर्चा ज़ोर पर है कि नीतीश कुमार जल्द ही राजद को बिहार की कमान सौंपकर प्रधानमंत्री पद के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं. बता दें कि राजद नेता तेजस्वी यादव ने दिल्ली में पत्रकारों के सवाल पर कहा था कि अगर मोदी प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो नितीश कुमार क्यों नहीं? 

Read also: प्रदेश में विकास के दावे फेल, यहां कानून का नहीं जंगलराज कायम: मायावती

तेजस्वी यादव ने कहा था कि नितीश कुमार अनुभव में मोदी से बहुत आगे हैं, उनमें पीएम मैटेरियल के सारे गुण मौजूद हैं. तेजस्वी ने कहा था कि नितीश कुमार प्रधानमंत्री बनने की इच्छा रखते हैं या नहीं यह उनके ऊपर निर्भर करता है लेकिन अगर वो इस पद के उम्मीदवार बनते हैं तो राजद उन्हें खुलकर सपोर्ट करेगी। तेजस्वी इससे पहले भी कई बार कह चुके हैं कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद की पूरी काबिलियत रखते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related