फादर्स डे पर कोहली ने शेयर की पिता की तस्वीर, लिखा भावुक मैसेज

स्पोर्ट्सफादर्स डे पर कोहली ने शेयर की पिता की तस्वीर, लिखा भावुक...

Date:


फादर्स डे पर कोहली ने शेयर की पिता की तस्वीर, लिखा भावुक मैसेज

नई दिल्ली। दुनिया भर में रविवार को फादर्स डे सेलिब्रेट किया गया. भारतीय खिलाड़ी भी पिता के साथ अपनी यादों को शेयर कर रहे हैं और खुद के पैरों पर खड़े होने का हौंसला देने के लिए उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी पिता के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की और भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा. कोहली ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि फादर्स डे के मौके पर मैं आप सभी से पिता के प्यार के लिए उनका आभारी होने की गुजारिश करता हूं.

बचपन में खो दिया था पिता को
कोहली ने कहा कि जिंदगी में आगे बढऩे के लिए हमेशा अपने रास्ते की तलाश करें. कभी भी पीछे मुडऩे की जरूरत नहीं पड़ेगी. कोहली ने कहा कि वो पिता ही हैं जो हमेशा आपको देख रहे हैं. फिर चाहे वे शारीरिक रूप से हो या नहीं. भारतीय कप्तान कोहली ने काफी कम उम्र में ही पिता को खो दिया था और वे अपने पिता के काफी करीब थे. उनके क्रिकेटर बनने में उनके पिता का काफी योगदान है.

https://www.instagram.com/p/CBsYddElJtu/?utm_source=ig_web_copy_link

खेल को दी तरजीह
कोहली के पिता का देहांत 19 दिसंबर 2006 को हार्ट अटैक की वजह से हुआ था. उस समय विराट कोहली रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की तरफ से कर्नाटक के खिलाफ मैच खेल रहे थे. दिन का खेल खत्म होने तक विराट 40 रन बनाकर नाबाद थे. रात को दो बजे उन्हें पिता के निधन की खबर मिली. अगले दिन उनके सामने समस्या थी कि अपने परिवार को संभालें या अपनी टीम को. उस समय उन्होंने अपनी टीम को चुना और 90 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को फॉलोऑन से बचाया. बाद में वो तुरंत अपने घर गए और पिता का अंतिम संस्कार किया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...