मोदी-योगी धरातल पर कर रहे हैं हैं काम: ओम प्रकाश राजभर

पॉलिटिक्समोदी-योगी धरातल पर कर रहे हैं हैं काम: ओम प्रकाश राजभर

Date:

एक छोटे से हनीमून पीरियड ख़त्म होने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को तलाक़ दे दी. तलाक़ के बाद बंधन से आज़ाद होने वाले सुभासपा प्रमुख के मुख्य निशाने पर अखिलेश यादव ही रहते हैं वहीँ अपने पुराने सहयोगी भाजपा की अक्सर उनके मुंह से अब तारीफें निकलती रहती हैं, हालाँकि अभी तक अखिलेश से अलगाव के बाद भाजपा ने उन्हें भाव नहीं दिया है फिर भी उनके अपरोक्ष रूप से प्रयास जारी है, अभी हाल ही में ओम प्रकाश राजभर ने प्रधानमंत्री मोदी के काम करने के तरीके की उन्होंने जमकर तारीफ की जबकि अखिलेश के ऊपर निशाना साधा। 

सुभासपा प्रमुख ने अखिलेश यादव पर कटाक्ष हुए कहा कि सपा प्रमुख ने खुद ये बात मानी कि बूथ कमजोर हैं। उन्होंने सवाल किया कि समाजवादी पार्टी अपना बूथ क्यों नहीं मजबूत कर रही? इसके साथ ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश और मायावती को जोड़ते हुए कहा कि यह दोनों नेता आपस में लड़ रहे हैं, जब ये सत्ता में रहते हुए तब पिछड़ों की बात नहीं करते, उन्हें पिछड़े और दलितों की याद नहीं आती है लेकिन सत्ता छिनने के बाद इन्हें फिर पिछले और दलित अच्छे लगने लगते हैं. 

इसी महीने सावधान यात्रा निकालने की बात कहने वाले सुभासपा प्रमुख ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ़ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पद के कई दावेदार भले ही हों लेकिन मोदी जैसा कोई नहीं, वो अपना काम धरातल पर कर रहे हैं और यह बात सौ फ़ीसदी सच, मैं सच बोलने का गुनाह कर रहा हूँ क्योंकि सच तो सच ही होता है। ओम प्रकाश राजभर कहा कि विपक्ष में हर पार्टी का प्रमुख प्रधानमंत्री बनना चाहता है. ओम प्रकाश राजभर ने इसी तरह सीएम योगी की भी खूब तारीफ की, उन्होंने कहा कि वह भी धरातल पर काम कर रहे हैं न कि AC रूम में बैठकर सिर्फ ट्विटर के सहारे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...