Dr Masood Ahmad Join Congress: रालोद को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा0 मसूद

पॉलिटिक्सDr Masood Ahmad Join Congress: रालोद को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए...

Date:

लखनऊ। रालोद के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ0 मसूद अहमद आज सोमवार को समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्हें उप्र कांग्रेस के सहप्रभारी धीरज गुर्जर ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और उप्र के सहप्रभारी धीरज गुर्जर ने कहा कि देश और प्रदेश में अल्पसंख्यक व दलित अब यह समझ चुके हैं कि कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो कि भाजपा का एकमात्र विकल्प बन सकती है। डॉ0 मसूद अहमद और उनके समर्थकों के आने से प्रदेश में कांग्रेस को ताकत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई इस समय पूरे चरम पर है। देश और प्रदेश में महंगाई ने अब तक के सभी रिकार्ड तोड़ दिये हैं। लेकिन मोदी सरकार और भाजपा आज जानबूझकर आम लोगों  की कमरतोड़ रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने अच्छे दिनों के लिए भाजपा को वोट दिया था।  लेकिन अब युवा और छात्र पुराने दिनों को याद कर रहे हैं। भाजपा ने युवाओं, छात्रों और किसानों के साथ धोखा किया है। इतना ही नहीं महंगाई करके आम गृहणियों के साथ भी छल किया है। 

Read also: Shrikant Tyagi New Update: श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर हरिद्वार और ऋषिकेश में दबिश, एसएचओ सहित सात निलंबित

इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ0 पीएल पुनिया, पूर्व मंत्री नकुल दुबे, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, अनिल यादव,मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह,  प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय, ललन कुमार, अंशू अवस्थी, सचिन रावत,विकास श्रीवास्तव, जियाउर्रहमान आदि उपस्थित रहे। पूर्व सांसद डॉ0 पीएल पुनिया ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के चंदे में भाजपा नेताओं और संघ से जुड़ें लोगों द्वारा जो घोटाला किया गया था उसका मामला अभी थमा नहीं कि भाजपा विधायक, पूर्व विधायक और मेयर तथा अन्य लगभग 40 लोगों द्वारा दिव्य और भव्य अयोध्या के नाम पर अरबों रूपये की सरकारी नजूल भूमि पर अवैध तरीके कब्जा कर कॉलोनियां बसाई जा रही हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related