मुफ़्त योजनाओं का विरोध करने वालों को गद्दार कहा जाना चाहिए: केजरीवाल

पॉलिटिक्समुफ़्त योजनाओं का विरोध करने वालों को गद्दार कहा जाना चाहिए: केजरीवाल

Date:

“मुफ्त रेवड़ी” वाली टिप्पणी पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एकबार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग मुफ्त शिक्षा, इलाज की योजनाओं को ‘रेवड़ी’ या सौगात कहते हैं।  केजरीवाल ने कहा कि इस तरह की बात करने वाले, उद्योगपतियों का कर्जा माफ करने वाले असली गद्दार हैं.

केजरीवाल ने कहा कि आज हम आजादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव मना रहे हैं लेकिन हम लोगों को मुफ्त बिजली-पानी- शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं नहीं दे पा रहे हैं. और जब कोई लोगों को उनका हक़ दे रहा है तो उसका विरोध किया जा रहा है, उसके खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है और कहा जा रहा है कि ये रेवड़ी कल्चर है और इससे देश के विकास में रूकावट आएगी लेकिन जब देश के चंद उद्योगपति मित्रों का 10 लाख करोड़ का क़र्ज़ माफ़ कर दिया जाता है तब किसी को रेवड़ी की बात याद नहीं आती. 

Read also: Dr Masood Ahmad Join Congress: रालोद को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा0 मसूद

एक पत्रकार वार्ता के दौरान केजरीवाल ने केंद्र से मांग की कि हर घर को मुफ्त शिक्षा, इलाज, 300 यूनिट बिजली और ‘बेरोजगारी भत्ता’ दिया जाय। केजरीवाल ने कहा, हमें ऐसी सुविधाओं को मजबूत करने की योजना बनानी चाहिए, लेकिन उनके खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है. आप संयोजक ने कहा कि ऐसी चीजों का विरोध करने वालों को ‘गद्दार’ कहा जाना चाहिए और उनके खिलाफ जांच की जानी चाहिए।

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने यूपी के दौरे पर इन योजनाओं पर आड़े हाथों लेते हुए इसे रेवड़ी संस्कृति कहा था और लोगों से कहा था कि यह संस्कृति बहुत खतरनाक है. उनका इशारा केजरीवाल की तरफ था जो इन दिन दिनों गुजरात चुनाव के मद्देनज़र वहां जाकर मुफ्त योजनाओं और गारंटियों का पिटारा खोले हुए हैं जिससे भाजपा काफी बेचैनी महसूस कर रहीं और बहजपा नेताओं के बयानों में साफ़ तौर पर झलक रही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...