VIP की आतंकियों से सुरक्षा में तैनात होगी महिला home guards, मिलेगी ATS कमांडो Training

न्यूज़VIP की आतंकियों से सुरक्षा में तैनात होगी महिला home guards, मिलेगी...

Date:

लखनऊ। प्रदेश में महिला होमगार्ड्स जल्द ही नए कलेवर में दिखाई देंगी। महिला होमगार्ड्स अब वीआईपी की सुरक्षा में तैनात की जाएगी। इसके लिए महिला होमगार्ड्स को बकायदा एटीएस के कमांडो की तर्ज पर ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसमें वे आतंकियों से वीआईपी की सुरक्षा का जिम्मा संभाल सकेंगी।

Read also: स्कूल न आने पर शिक्षिका ने दलित छात्र से कहा,’तुम सिर्फ़ जूते बनाओ, पढ़कर क्या करोगे’

होमगार्ड्स विभाग को अब आधुनिक और सशक्त बल बनाने की ओर योगी सरकार ने पहल शुरू कर दी है। जिसके तहत महिला होमगार्ड्स को 20 फीसदी आरक्षण के साथ विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश की योगी सरकार जल्द महिला होमगार्ड्स को आतंकवाद निरोधक दस्ता यानी एटीएस  की तर्ज पर विशेष ट्रेनिंग दिलाएगी।

योगी सरकार ट्रेनिंग पीरियड के दौरान महिला होमगार्ड्स को ड्यूटी भत्ता देने भी देगी। इसके अलावा जिलों में पुरुष और महिला होमगार्ड्स के लिए 90 दिन का विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम बनाया जाएगा। जिससे कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर डयूटी करने वाले होमगार्ड्स केा किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए। प्रदेश में यह पहला मौका है जब किसी सरकार ने होमगार्ड्स को आगे बढ़ाने का प्रयास किया हैं। होमगार्ड विभाग में अब 20 फीसदी पदों पर महिलाओं की भर्ती होगी और उनको भर्तीै के दौरान ही एंटी-टेरेरिस्ट मॉड्यूल के साथ अन आर्म्ड कम्बैट की ट्रेनिंग दी जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...