Covid-19 Cases in India: कोरोना पकड़ रहा रफ्तार,कई राज्यों में संक्रमण दर दहाई के पार

हेल्थCovid-19 Cases in India: कोरोना पकड़ रहा रफ्तार,कई राज्यों में संक्रमण दर...

Date:

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण इस समय देश में रफ्तार पकड़ रहा है। देश के कई राज्यों में संक्रमण दर दहाई के पार हो चुकी है। जिन राज्यों में कोरोना संक्रमण दर दहाई के पार हुई है उनमें गोवा में 12.7 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 13 प्रतिशत, मिजोरम में 16.4 प्रतिशत और केरल में 17.6 प्रतिशत संक्रमण दर पहुंच चुकी है। महाराष्ट्र में जहां पर कोरोना मरीज सर्वाधिक हैं वहां की संक्रमण दर इस समय 8.5 प्रतिशत है। देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 24 घंटों के भीतर तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल और कर्नाटक में कोरोना मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। इन पांच राज्यों में कोरोना संक्रमण दर इस समय 69.15 प्रतिशत है। 24 घंटे के भीतर कोरोना के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में 19.17 प्रतिशत आए हैं। हालांकि संक्रमण दस इस समय महाराष्ट्र में कुछ घटी है। जबकि इन राज्यों के अलावा दूसरे राज्यों में संक्रमण की दर दस प्रतिशत से कम है।  बीते सप्ताह से संक्रमण दर में बढ़ोतरी देखी जा रही है। असम में कोरोना संक्रमण दर इस समय 5.7 प्रतिशत से बढ़कर 7.8 फीसद हो गई है। अरुणाचल प्रदेश में कोरोना की संक्रमण दर 2.7 प्रतिशत से बढ़कर 6.4 फीसदी पर पहुंच गई है।

Read also: Yakub Qureshi: अवैध मीट आपूर्ति करने वाले को जमानत, याकूब की संपत्ति कुर्की को पुलिस ने लगाई अर्जी

देश के शीर्ष राज्यों में कोरोना की औसत संक्रमण वृद्धि 144.2 प्रतिशत दर्ज की गई है। जबकि यह पूरे देश में 13.8 प्रतिशत है। देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण दर में भले ही कम हो लेकिन कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ओडिशा में कोरोना के 1,279 मामले दर्ज किए गए है। जो कि एक सप्ताह के मुकाबले तीन गुना अधिक बढ़े हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के मामले तीन गुना बढ़कर 9,513 हो गए है। आंध्र प्रदेश के अलावा तमिलनाडु और कर्नाटक में कोरोना की स्थिति काफी तेजी से भयावह हो रही है। इन राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य वैज्ञानिकों की माने तो सार्स-कोव-2 का नया वायरस तेजी से अपना स्वरूप बदलकर संक्रमण को बढ़ा रहा है। इससे कोरोना संक्रमित मरीजों में  इम्यूनिटी का प्रभाव कम दिख रहा है। बीए.2.75 जो ओमिक्रोन बीए.2 का उपवंश है। जो कि परिवर्तित होकर जी 446 एस बनकर संक्रमित कर रहा है। इसके ऊपर कोरोना वैक्सीन भी बेअसर हैं। जिसके कारण कोरोना वैक्सीन लगवा चुके लोग भी प्रभावित हो रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...