1.5 से 1.75 अरब डॉलर का भारतीय कारोबार बेचने की तैयारी में है यह दिग्गज कम्पनी

बिज़नेस1.5 से 1.75 अरब डॉलर का भारतीय कारोबार बेचने की तैयारी में...

Date:

बाजार:- दिग्गज बिजनेस टू बिजनेस कम्पनी मेट्रो कैश एंड कैरी स्टोर अपना 1.5 से 1.75 अरब डॉलर का भारतीय कारोबार बेचने जा रही है। इसके करोबार को खरीदने के लिए कई बड़ी कंपनियों ने इंटरेस्ट जताया है। इस कम्पनी के कारोबार को खरीदने के लिए रिटेल कंपनी अमेजॉन, थाईलैंड का दिग्गज कारोबारी घराना शेरोन पॉकफंड ग्रुप, रिलायंस रिटेल, एवेन्यू सुपरमार्ट आगे आए हैं। इसके अलावा कई अलग अलग कम्पनियां इसके कारोबार को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही है। बता दे यह कम्पनी 19 साल के कारोबार के बाद ऐसा करने जा रही है।
अगर हम भारत के कारोबारियों की बात करें तो मेट्रो कैश एंड कैरी का कारोबार खरीदने के लिए टाटा ग्रुप, लुलु ग्रुप और पीई फंड समारा कैपिटल ने भी रुचि दिखाई है। जानकारी के लिए बता दें जर्मनी की दिग्गज रिटेलर मेट्रो कैश एंड कैरी भारतीय कारोबार समेट रही है। इसका कारोबार भारत मे 2023 तक चल रहा है। 
बता दें देश में लगातार बढ़ती प्रतियोगिता और कामकाज जारी रखने के लिए भारी निवेश की जरूरत की वजह से कम्पनी ने भारतीय कारोबार को बेचने का निर्णय लिया है। जेपी मॉर्गन और गोल्डमैन सैक्स जैसी कंपनियों को मेट्रो कैश एंड कैरी स्टोर के भारतीय कारोबार को बेचने की जिम्मेदारी दी गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...