Chardham Yatra: चारधाम पर यूटूबर्स और ब्लॉगर्स की बढ़ सकती है मुश्किलें, प्रतिबंध पर हो रहा विचार

उत्तराखंडChardham Yatra: चारधाम पर यूटूबर्स और ब्लॉगर्स की बढ़ सकती है मुश्किलें,...

Date:

देहरादून। चारधाम यात्रा पर अब आपको यूटूबर्स ओर ब्लॉगर नही दिखाई दे सकते है । अगर आप यूटूबर्स या ब्लॉगर्स है तो यात्रा मार्ग पर आने आने वाले समय मे आपको प्रतिबंधित किया जा सकता है। दरअसल चार धाम यात्रा पर अब युटुबर्स और ब्लॉगर दोनों को बैन करने की तैयारी चल रही है। यात्रा मार्ग पर होने वाली परेशानियों और टूटती धार्मिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए बद्री-केदार मंदिर समिति अब इस और विचार कर रही है। दरअसल पिछले दिनों केदारनाथ में कुत्ते के साथ पूजा करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। जिसके बाद मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहितों पर कई तरह के सवाल सोशल मीडया पर खड़े किए जा रहे थे।इसी तरह से कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। 

Also Read : Uttarakhand News : चार धाम यात्रा में अब तक छह श्रद्धालुओं की मौत

जिसके बाद अब बद्री केदार मंदिर समिति इन यूट्यूब पर और ब्लॉगस पर प्रतिबंध लगाने का विचार कर रही है। हालांकि मंदिर समिति के पास अभी इसको लेकर कोई प्लान नहीं है कि वह किस तरह से आम यात्रियों और युटुबर्स और ब्लॉगर में अंतर कर उनकी पहचान कर पाएगी। यही नही मंदिर समिति के पास इसको लेकर कोई फुलप्रूफ प्लान नहीं है। बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय बताते हैं की यूट्यूबर्स और ब्लागर अपनी वीडियो के व्यूज और उसे हिट करने के लिए कई बार हद से आगे भी निकल जाते हैं। जो कहीं ना कहीं दूसरे यात्रियों की समस्या को तो बढ़ाता ही है। साथ ही साथ धार्मिक मान्यताओं को भी तोड़ने का काम करता है। इसीलिए मंदिर समिति इस ओर विचार कर रही है कि इन युटुबर्स और ब्लॉगर पर कैसे लगाम लगाई जाए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी केवल इस और सोचा जा रहा है। इस पर वह मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारियों और सरकार से विचार विमर्श करने के बाद ही कोई प्लान तैयार करेगी। 

Also Read : Uttarakhand News : खुले बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, ठंड में नजर आई श्रद्धालुओं की भीड़

अजय ने बताया की जिस तरह से देश के कई प्रसिद्ध मंदिरों में कैमरा, मोबाइल,वीडियो कैमरा पूरी तरह से प्रतिबंधित होता है। उसी तरह से इस युटुबर्स और ब्लॉगर को पर भी लगाम लगाई जा सकती है। चारधाम यात्रा पर पहुंच रही बम्पर भीड़ की व्यवस्थाओं में पूरी तरह से नाकाम मंदिर समिति इस तरह के प्लान बनाकर अपनी फजीहत से बचना चाह रही है। लेकिन अजेंद्र अजय के यूटूबर्स और ब्लॉगर्स पर प्रतिबंध लगाने की मंशा क्या चारधाम में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में कारगर साबित हो सकती है कह पाना मुश्किल है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...