राज्य सरकारों द्वारा फिल्मों को तो पहले भी टैक्स फ्री किया जाता रहा है लेकिन “द कश्मीर फाइल्स” से एक नया चलन चल निकला है और वह है सरकारों द्वारा फिल्मों के अप्रत्यक्ष रूप से प्रमोशन का, सरकारी प्रमोशन मिलने का सबसे बड़ा फायदा इन फिल्मों को यह मिलता है कि इनके दर्शकों में पार्टी के कार्यकर्ता जुड़ जाते हैं और फिल्म ब्लॉक बस्टर हो जाती है. ऐसी ही फिल्म एक्टर अक्षय कुमार की रिलीज़ हुई है, नाम है “सम्राट पृथ्वीराज”. इस फिल्म को आज गाजे बाजे के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में टैक्स फ्री किया।
टैक्स फ्री मतलब अब दर्शक कम पैसे में फिल्म देख सकेंगे। फिल्म की बाकायदा लोकभवन में स्पेशल स्क्रीनिंग हुई जिसमें फिल्म के कलाकारों के साथ मुख्यमंत्री , उप मुख्यमंत्री और सरकार के बाक़ी मंत्रियों के साथ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। स्क्रीनिंग के दौरान अक्षय कुमार मुख्यमंत्री को लगातार फिल्म के बारे में समझाते हुए नज़र आये.
Read also: Singer KK Death News Update: मशहूर सिंगर KK की अचानक मौत, पुलिस कर रही है जांच
बता दें कि अक्षय कुमार वही अभिनेता हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री का इंटरव्यू किया था और पूछा था कि आप आम चूसकर खाते हैं या काटकर। उनका यह इंटरव्यू बड़ा चर्चित हुआ था. अक्षय कुमार को पहले खिलाड़ी कुमार कहा जाता था लेकिन कनाडा बेस्ड यह एक्टर अब राष्ट्रवादी अदाकारों की सूची में नंबर एक पर है.आपको याद होगा कि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” को देखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से अपील की थी, अभी यह नहीं पता चला है कि मुख्यमंत्री योगी ने कुछ इस तरह की अपील की है या नहीं लेकिन अक्षय कुमार को उनका आशीर्वाद तो मिल ही गया है, आने वाले दिनों में अन्य भाजपा शासित राज्यों में भी यह फिल्म टैक्स फ्री घोषित हो सकती है.

