Site icon Buziness Bytes Hindi

Zomato Crisis: आज से कर्मचारियों की छंटनी करेगी यह कंपनी, शीर्ष अधिकारी पहले ही दे चुके हैं इस्तीफा

Zomato Lay Off

जोमैटो में छंटनी का दौर हुआ शुरू, 4 फीसद कर्मचारियों की होगी छुट्टी

देश के बड़े फूड डिलीवरी एप जोमैटो ने आज से कर्मचारियों की छंटनी करना शुरू कर दिया है। बता दें कि कंपनी मौजूदा समय में कॉस्ट कटिंग और प्रॉफिटेबल बनने की ओर अग्रसर है, ऐसे में उसने 4 फीसद कर्मचारियों की छुट्टी करना उचित समझा है। जानकारी के अनुसार जोमैटो प्रोडक्ट, टेक, कैटलॉग और मार्केटिंग जैसे अपने सेक्टर से 100 से अधिक कर्मचारियों की छुट्टी पहले ही कर चुका है, लेकिन उन्होंने इस दौरान यह जरूर ध्यान में रखा है कि इससे सप्लाई चेन प्रभावित न हो।

वहीं कंपनी इस हफ्ते के अंत तक 4 फीसद कर्मचारियों की छुट्टी कर देगी, जिसका लक्ष्य उन्होंने अभी के लिये रखा है, वहीं इस पर जोमैटो की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दें कि मौजूदा समय में जोमैटो का मुख्य कार्यालय गुरुग्राम में है, जहाँ 3800 कर्मचारियों के साथ कंपनी कार्यरत है। इसके पहले सन 2020 में जोमैटो ने छंटनी की थी, जहाँ पर के कंपनी ने महामारी के कारण 4000 के स्टाफ में 550 से अधिक लोगों को निकाल दिया था।

वहीं जानकारी के अनुसार ये रोल्स कंपनी को अनावश्यक लग रहे हैं, वहीं मौजूदा समय में कंपनी नये उत्पादों में काम कर रही है, जिसके कारण बाकी कर्मचारियों की छुट्टी की जा रही है। वहीं बीते दिनों जोमैटो के CEO दीपेंदर गोयल ने एक टाऊनहॉल का आयोजन कराया था, जहाँ उन्होंने इस बात के संकेत दिये थे कि जो कर्मचारी अच्छा कार्य नहीं कर रहें हैं, उनकी छुट्टी की जा सकती है। इसके साथ ही क्लाउड किचन से जुड़े कुछ मैनेजर्स को इसके बाद रिप्लेस कर दिया गया था।

बता दें कि बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शीर्ष 3 अधिकारियों ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है, जहाँ जोमैटो को-फाउंडर मोहित गुप्ता, न्यू इनिशिएटिव राहुल गंजू, इंटरसिटी हेड सिद्धार्थ जेवर ने अपना इस्तीफा कंपनी को सौंप दिया।

Exit mobile version