India Vs Zimbabwe: हारने से पहले ज़िमबाब्वे ने भारतीय टीम का छुड़ाया पसीना

स्पोर्ट्सIndia Vs Zimbabwe: हारने से पहले ज़िमबाब्वे ने भारतीय टीम का छुड़ाया...

Date:

साँसे रोक देने वाले मैच में भारत ने ज़िमबाब्वे को 13 रनों से हराकर तीन मैचों की एकदिवसीय श्रंखला 3-0 से जीत ली. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शुभमण गिल के शतक की बदौलत आठ विकेट खोकर 289 का स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए 290 रनों के लक्ष्य को पाने उतरी मेज़बान ज़िम्बाब्वे की टीम एक समय बहुत ख़राब पोजीशन में थी और मैच एकतरफा लग रहा था लेकिन आल राउंडर सिकंदर रज़ा ने जो बल्लेबाज़ी की है उसने भारतीय गेंदबाज़ों को पसीने पसीने कर दिया, रज़ा ने लगभग अपसेट कर दिया था मगर शार्दुल ने उन्हें आउट कर टीम इंडिया की अटकी हुई साँसें वापस दिलाई। सिकंदर रज़ा ने शानदार 115 रनों की पारी खेली। रज़ा के साथ ब्रैड एवंस ने 28 रन बनाये. इन दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी हुई. ज़िम्बाबवे के लिए शॉन विलियम्सने भी शानदार 45 रन बनाये। भारत के लिए आवेश खान ने तीन, दीपक चाहर, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 2-2 खिलाडियों को आउट किया। चाहर सबसे मंहगे गेंदबाज़ रहे जिन्होंने अपने 10 ओवरों में 75 रन लुटाये। 

Read also: दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो सकता है WTC का फाइनल

इससे पहले टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 289 का स्कोर खड़ा किया, वैसे तो ज़िम्बाब्वे के पिछले दो मैचों में प्रदर्शन को देखते हुए काफी बड़ा मालूम पद रहा था लेकिन सिकंदर रज़ा ने दिखा दिया कि ज़िम्बाब्वे की टीम को हलके में लेना बहुत बड़ी भूल होगी. शुभमण गिल ने एकदिवसीय कैरियर का अपना पहला शतक बनाने में कामयाबी हासिल की।  गिल ने 97 गेंदों में शानदार 130 रन बनाये जिसमें 15 चौके और एक छक्का शामिल था. ईशान किशन ने 50, शखर धवन ने 40 और कप्तान के एल राहुल ने 30 रनों की पारियां खेलीं। ज़िम्बाब्वे के लिए ब्रैड एवंस ने 54 रन देकर पांच भारतीय बल्लेबाज़ों को आउट किया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...