Site icon Buziness Bytes Hindi

सुशांत सिंह राजपूत की घटना के बाद जिया खान की मां ने सलमान खान को घेरा


सुशांत सिंह राजपूत की घटना के बाद जिया खान की मां ने सलमान खान को घेरा

बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने महज 25 साल में सुसाइड करके हर किसी को हैरानी में डाल दिया था। जिया की सुसाइड ने कई लोगों को कठघरे में भी खड़ा किया था। इस मामले में आदित्‍य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को जेल भी जाना पड़ा था| सुशांत सिंह राजपूत की घटना के बाद अब जिया की मां ने सलमान खान पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। उन्‍होंने सलमान पर अपनी बेटी की सुसाइड के लिए दोषियों को सपोर्ट करने का आरोप लगाते हुए वीडियो शेयर किया है। इस खुलासे के बाद सलमान खान पर उंगलियां उठनी शुरू हो गई हैं।

ज़िया खान की माँ का सलमान पर बड़ा आरोप
जिया खान की मां ने भी एक वीडियो शेयर करके कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। कई सितारों के खुलकर नाम भी लिए जिन्‍होंने उन्‍हें टॉर्चर किया है। अब इस मामले में पुल‍िस भी सक्रिय हो गई है। 3 जून 2013 को जिया खान ने सुसाइड कर ली थी। मामले में आदित्‍य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को जेल भी जाना पड़ा था लेकिन उनका सलमान खान ने काफी सपॉर्ट किया। यह आरोप जिया खान की मां ने लगाया है।

सलमान पर मामले हस्तक्षेप का आरोप
जिया की मां राबिया ने कहा है कि जब वह बेटी के केस के लिए सीबीआई ऑफिसर से मिली थीं तो उन्होंने बताया था कि सलमान खान फोन करते हैं और पैसों को लेकर बात करते हैं। कहते हैं कि लड़के से पूछताछ मत करो, उसे मत छुओ तो हम क्‍या कर सकते हैं मैडम। इसके बाद राबिया इस मामले में उच्‍च अधिकारियों तक लेकर भी गईं।

इस जहरीले व्यवहार को रोकना होगा
जिया की मां ने कहा कि इस जहरीले व्यवहार को हर किसी को रोकना होगा। जिया की मां ने ये वीडियो सुशांत के हादसे के बाद शेयर किया है। इससे एक बार फिर से कई तरह के सवाल खडे़ हो गए हैं। हाल ही डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने भी सलमान खान पर कई तरह के आरोप लगाए थे।

Exit mobile version