T20 World Cup: ज़म्पा कोरोना संक्रमित, श्रीलंका मैच से हुए बाहर

टी20 वर्ल्ड कपT20 World Cup: ज़म्पा कोरोना संक्रमित, श्रीलंका मैच से हुए बाहर

Date:

चोट और कोरोना ने टी 20 विश्व कप का मज़ा बिगाड़ रखा है, अब कोरोना के चलते टी 20 विश्व कप में अपना पहला मैच हारने वाली टीम मेज़बान ऑस्ट्रेलिया को आज खेले जा रहे अहम मैच से पहले बड़ा झटका लगा है, उसके स्टार स्पिनर एडम ज़म्पा कोरोना संक्रमण के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं, उसकी जगह मैच में एश्टन एगर को टीम में शामिल किया गया है. बता दें कि आयरलैंड के जॉर्ज डॉकरेल कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बावजूद श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में खेले थे.

ICC के नए नियम के मुताबिक ऐसे खिलाड़ियों को मैच में हिस्सा लेने से नहीं रोकते लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने चांस नहीं लिया और एगर को मैदान में उतारा. बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को सिडनी में अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था. इतनी बड़ी हार से उसका रन रेट भी काफी खराब हो गया है ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ न सिर्फ उसे मैच जीतना होगा बल्कि बड़े मार्जिन से भी जीतना होगा, क्योंकि एक और हार टूर्नामेंट में उसके लिए मुसीबत कड़ी कर सकती है. वहीँ श्रीलंकाई टीम सुपर-12 के अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड को पराजित कर चुकी है, इसलिए वह काफी उत्साह में है वहीँ ऑस्ट्रेलिया पर पहले मैच में बड़ी हार का बड़ा दबाव है.

बता दें कि आईसीसी ने हाल ही में घोषणा की है थी कि कोरोना पॉजिटिव खिलाडियों को भी टी20 विश्व कप मैचों में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी. टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को अनिवार्य कोविड-19 टेस्ट के लिए मजबूर नहीं किया जा रहा है साथ ही कोरोना संक्रमित खिलाडी को इस बार अनिवार्य आइसोलेशन पीरियड से भी नहीं गुजरना होगा. संक्रमित खिलाडी का टीम के डॉक्टर आकलन करके यह फैसला करेंगे कि क्या खिलाड़ी का मैच में भाग लेना ठीक रहेगा. ICC ने इस बारे में एक और बड़ी छूट दी है, किसी प्लेयर का आरटी-पीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आने पर टीम को स्क्वॉड में बदलाव करने की अनुमति होगी. बाद में खिलाडी के कोरोना निगेटिव होने वह फिर स्क्वॉड से जुड़ सकेगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...