सचिन के बाद रोड सेफ्टी विश्व सीरीज खेलने वाले यूसुफ पठान भी कोरोना संक्रमित

स्पोर्ट्ससचिन के बाद रोड सेफ्टी विश्व सीरीज खेलने वाले यूसुफ पठान भी...

Date:


सचिन के बाद रोड सेफ्टी विश्व सीरीज खेलने वाले यूसुफ पठान भी कोरोना संक्रमित

भारतीय पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. यूसुफ ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की है. बता दें कि सचिन तेंदुलकर भी कोरोना संक्रमित हुए हैं. सचिन के बाद अब यूसुफ का भी कोरोना पॉजिटिव होना चिंता का विषय है. गौरतलब है कि रोड सेफ्टी विश्व सीरीज में यूसुफ पठान भी तेंदुलकर के साथ खेलते हुए दिखे थे.

सचिन और यूसुफ इस सीरीज में इंडिया लैजेंड्स की टीम के सदस्य रहे थे. यूसुफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की और लिखा कि, वो कोरोना संक्रमित हुए हैं, कोविड टेस्ट में पता चला है कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं. यह जानने के बाद मैंने खुद को सेल्फ क्वारंटीन कर लिया है. यूसुफ ने अपने ट्वीट में उन लोगों को भी कोरोना टेस्ट कराने की बात कही है जो लोग उनके संपर्क में आए हैं.

सचिन और यूसुफ के कोरोना पॉजिटिव आने से अब रोड सेफ्टी विश्व सीरीज में खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी भी जांच के दायरे में आ गाए हैं. इस टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ियों पर कोरोना का संकट मंडरा रहा है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...