Site icon Buziness Bytes Hindi

Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन अगस्त में हो सकते हैं लॉन्च, जाने पूरी डिटेल्स यहां


Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन अगस्त में हो सकते हैं लॉन्च, जाने पूरी डिटेल्स यहां

टेक डेस्क: Samsung अपने दो फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। और इसी बीच यूट्यूबर John Prosser ने दोनों अगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन की लॉन्चिंग और शिपिंग को लेकर खुलासा किया है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक लॉन्चिंग, कीमत या फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यूट्यूबर John Prosser के अनुसार, Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 फोल्डेबल फोन को 3 अगस्त को होने वाले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा इन दोनों डिवाइस की शिपिंग 27 अगस्त 2021 से शुरू होने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 की संभावित कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 फोल्डेबल फोन की कीमत प्रीमियम रेंज में राखी जाएगी | साथ ही डिवाइस को कई कलर ऑप्शन के साथ ग्लोबल बाजार में पेश किया जा सकता है ।

Samsung Galaxy Z Fold 3 की स्पेसिफिकेशन

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung Galaxy  Z Fold 3 ब्लैक, ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ आएगा। डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, पहला 12MP का प्राइमरी लेंस, दूसरा 12MP का वाइड एंगल लेंस और तीसरा 16MP का सेंसर होगा।  फ्रंट में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। और इसे ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है।

See also: श्वेता तिवारी की बेटी Palak Tiwari ने ढाया कहर, तस्वीरें देख फैंस के उड़े होश

Samsung Galaxy Z Flip 3 के फीचर्स

Samsung Galaxy Z Flip 3  पर्पल, ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ आएगा।  यूजर्स को इसमें बड़ा सेकेंडरी डिस्प्ले मिल सकता है। स्मार्टफोन में दमदार बैटरी से लेकर पावरफुल प्रोसेसर तक दिया जा सकता है। 

Exit mobile version