टेक डेस्क। Youtube ने एक नया फीचर Go Live Together लांच कर दिया है, ये चुनिंदा content creater को एक अतिथि को आमंत्रित करने साथ ही लाइव होने की अनुमति देगा।
क्या है ये Go Live Together
YouTube ने बताया की यह सुविधा कुछ चुनिंदा क्रिएटर्स तक ही उपलब्ध रहेगी, साथ ही ये भी कहा की क्रिएटर्स जल्द ही Go Live Together का इस्तेमाल कर सकेंगे।” बता दे, ये सुविधा आपको सिर्फ स्मार्टफ़ोन पर ही मिलेगी डेस्कटॉप वर्जन के लिए लांच नहीं किया है। लेकिन डेस्कटॉप पर क्रिएटर्स किसी के भी साथ लाइव स्ट्रीम शेड्यूल कर सकते हैं और बाद में फ़ोन के माध्यम से लाइव हो सकते हैं।
Youtube Go Live Together फीचर
रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूब क्रिएटर्स को अपने लाइव स्ट्रीम पर मौजूद अतिथि को बदलने की अनुमति भी मिलेगी, लेकिन लाइव स्ट्रीम के समय उनके पास केवल एक ही व्यक्ति उपलब्ध हो पाएगा। साथ ही YouTube Studio में सिर्फ़ क्रिएटर ही लाइव स्ट्रीम का विश्लेषण देख सकेगे।
Youtube Go Live Together कैसे इस्तेमाल करें
फ़ोन में YouTube ऐप को खोलें और नीचे से Create + Go Live Together पर टैप करें।
इसके बाद, स्ट्रीम की जानकारी डाले टाइटल, विवरण आदि और फिर Done पर टैप करें।
अब -स्ट्रीमर के रूप में किसी मेहमान को आमंत्रित करे।
आपको एक लिंक मिलेगा, उसे अतिथि को मैसेज या ईमेल के जरिये भेजे दें।
फिर मेहमान भेजे गए लिंक पर टैप कर Waiting Room में प्रतीक्षा करेगा।
जब आप अच्छे से तैयार हो जाएं तब गो लाइव बटन पर टैप करे।
बता दे, अगर को-स्ट्रीमर प्रतीक्षा कक्ष में इंतज़ार कर रहा है तो इसकी जानकारी भी आपको दी जाएगी।
लाइव स्ट्रीम शुरू करने के लिए Add बटन को सिलेक्ट करें, बस आप लाइव हो सकेंगे।
