Agra Crime: तिरंगा जुलूस में युवकों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

उत्तर प्रदेशAgra Crime: तिरंगा जुलूस में युवकों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे,...

Date:

आगरा। 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए और पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लगाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव के जुलूस के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। कुछ युवक हाथ में तिरंगा झंडा लेकर जुलूस निकाले और इसी बीच जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।  पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पूरे मामले में पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। जिले के थाना लोहामंडी में केस दर्ज किया गया है। जिसमें पुलिस ने तीन नामजद युवकों के खिलाफ 153 बी धारा के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने शादाब, फैजान और मोअज्जम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पाकिस्तान जिंदाबाद के नाने लगाने का यह वीडियो महज तीन सेकेंड का है। लिहाजा पुलिस वीडियो की गहनता से जांच पड़ताल भी कर रही है। 

Read also: Maharashtra Accident News: गोंदिया में भीषण ट्रेन हादसा,मालगाड़ी से टकराई यात्री ट्रेन 50 घायल

आगरा एसपी सिटी विकास कुमार ने जानकारी दी कि तिरंगा जुलूस के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद नारे का एक वीडियो सामने आया। मामले में तीन युवकों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। जांच के बाद सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी। वहीं दूसरी ओर जिले में ही राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का भी एक मामला आया है। जिसमें राष्ट्रीय ध्वज को एक धार्मिक झंडे के नीचे लगाया गया था। इस बारे में थाना फतेहाबाद प्रभारी ने बताया कि इलाके के भलोखरा गांव में कुछ लोगों ने धार्मिक झंडे के नीचे राष्ट्रीय ध्वज को फहरा दिया। इसका भी वीडियो किसी ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। इस तरह से राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का वीडियो पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बता दें कि राष्ट्रीय ध्वज के बराबर या उससे ऊपर कोई दूसरा झंडा नहीं फहराया जा सकता।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related