Site icon Buziness Bytes Hindi

Agneepath Recruitment Scheme: चार साल के लिए सेना में भर्ती होंगे युवा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया ऐलान

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आज मंगलवार को सेना में भर्ती की एक नई प्रक्रिया की घोषणा की। इसके तहत अब सेना के अलावा देश के अन्य रक्षा बलों में ‘अग्निपथ भर्ती योजना’ के तहत चार साल के लिए युवाओं की भर्ती की जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत सैनिकों को अब मात्र चार साल तक के लिए ही भर्ती किया जाएगा। इसका ऐलान आज देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सेना में भर्ती प्रक्रिया के लिए ‘अग्निपथ भर्ती योजना’ का ऐलान किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अग्निपथ भर्ती योजना के तहत देश की सेना में अब चार साल के लिए युवाओं की भर्ती की जाएगी। इसके साथ उन्हें नौकरी छोड़ते समय सेवा निधि पैकेज मिलेगा।

Also read: Uttarakhand में AAP को एक झटका, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा में शामिल

योजना के तहत सेना में शामिल होने वाले युवाओं को अग्निवीर उपाधि से पुकारा जाएगा। बता दें कि तीनों सेना प्रमुखों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस योजना का प्रेजेंटेशन दिया था। योजना के तहत सेना में युवा कम समय के लिए भर्ती होगे। योजना को अग्निपथ स्कीम नाम दिया है। इसके तहत नौजवानों को चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा। ये देश की सेना में चार साल तक सेवा करेंगे। 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे,एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और नौसेना प्रमुख आर हरि कुमार की उपस्थिति में सेना की अग्निपथ स्कीम को लांच किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना का लक्ष्य सैन्य सेवा प्रोफाइल को यूजफुल रखा जाना है। इससे युवाओं की हेल्थ के साथ फिटनेस लेवल अच्छा रहेगा। योजना के तहत विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। कोई अग्निवीर देश सेवा के दौरान शहीद हुआ तो उसके परिजनों को सेवा निधि समेत एक  करोड़ रुपए से अधिक धनराशि ब्याज सहित दी जाएगी।

Also read: आप बनी भाजपा की बी पार्टी अब होगा गुजरात मे बड़ा खेला

इसके अलावा बाकी बची नौकरी का वेतन मिलेगा। अगर कोई अग्निवीर घायल होने पर अपने अंग खो देता है तो ऐसी स्थिति में उसको 44 लाख रुपए तक धनराशि प्रदान की जाएगी। अग्निपथ योजना के तहत सेना में शामिल होने वाले युवाओं को पहले साल 4.76 लाख रुपये सालाना पैकेज मिलेगा। चौथी साल में यह बढ़कर इसको 6.92 लाख रुपये पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा अन्य रिस्क और हार्डशिप भत्ते मिलेंगे। चार साल की नौकरी के बाद युवाओं को 11.7 लाख की सेवा निधि दी जाएगी। इस पर किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगेगा।

Exit mobile version