Site icon Buziness Bytes Hindi

पुलिस हिरासत में युवक की मौत से हडकंप, थाने में हंगामा


पुलिस हिरासत में युवक की मौत से हडकंप, थाने में हंगामा

अनाज के कटटे चोरी कर रहे युवक की पुलिस हिरासत मे मौत हो जाने से पुलिस विभाग में हडकंप मच गया। परिजनों को बिना सूचना के ही शव जिला मुख्यालय भेजे जाने पर परिजनों ने थाने पर हंगामा काटते हुए पुलिस पर ही हत्या का आरोप लगा दिया। जिससे पुलिस विभाग में हंडकंप मचा हुआ है । किसी तरह सीओ नगीना ने तीन डाक्टरो के पैनल से कैमरे की निगरानी मे पीएम कराकर तहरीर के आधार पर कार्यवाही का आश्वासन दिया तब कही जाकर परिजन शांत हुए।

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/WhatsApp-Video-2022-03-06-at-5.00.11-PM.mp4

Read also- छेड़छाड़ का विरोध करने वाली दलित महिला की निर्मम हत्या से हड़कंप

मामला बिजनौर (Bijnour) की तहसील नजीबाबाद के गांव चौगावा है जहां पर एक युवक को ग्राम प्रधान के घर से अनाज के कटटे चोरी करते हुए पकड लिया था जिसकी सूचना ग्रामीणो के माध्यम से 112 को दी गयी थी। देर रात में ही पुलिस ने यूवक को लाकर थाने सौप दिया । परिजनों का आरोप है कि पुलिस की ओर से सुबह सुनील के मरे होने की जानकारी दी गयी और जब वह थाने पर पहुॅंचे तो सुनील का शव भी नही दिखाया गया और बिना जानकारी के ही चुपचाप शव को पीएम के लिए भेज दिया । परिजनों को बिना बताये शव भेजे जाने पर परिजनों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस पर ही युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हगामा काटा जिसको लेकर किसान यूनियन (Kisan Union) के लोग भी थाने पर आ गये।

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/WhatsApp-Video-2022-03-06-at-5.00.10-PM.mp4

Read also- साहिबगंज में पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर भड़का गुस्सा, तालझारी थाने पर पथराव, दुकानों में तोड़फोड़, लाठी चार्ज

महिला ग्राम प्रधान सुधा रानी का कहना है कि जब युवक को पकडकर पुलिस के हवाले किया गया था उस वक्त वह पूरी तरह से स्वस्थ था जबकि पुलिस की मौजूदगी मे उसके पति उसे नशे की हालत मे बता रहे थें । किसान नेताओ और पुलिस के अधिकारियो के बीच चली बातचीत के दौरान तीन डाक्टरो के पैनल से कैमरे की निगरानी मे पीएम कराकर कार्यवाही का आश्वासन देने के बाद परिजन पीएम हेतु बिजनौर के लिए रवाना हो गये है । परिजन जहां पुलिस पर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे वही दूसरी और पुलिस के अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से कतराते हुए नजर आए जो ऑफ कैमरा युवक के पास से नशीली गोलिया बरामद होने की बात कह रहे थेे और युवक को हल्दौर का बताया जा रहा है । युवक की मौत कैसे हुई है इसका सही पता तो पीएम के बाद ही चल पायेगा लेकिन फिलहाल परिजन पुलिस पर हत्या करने का आरोप लगाकर सरकार से इंसाफ दिलाने की मांग पर अडे हुए है ।

Exit mobile version