लाइफ इंश्योरेंस की ओर आकर्षित हो रहे हैं युवा

बिज़नेसलाइफ इंश्योरेंस की ओर आकर्षित हो रहे हैं युवा

Date:


लाइफ इंश्योरेंस की ओर आकर्षित हो रहे हैं युवा

भारत में कोरोना वायरस की भीषण दूसरी लहर के बीच बहुत से युवा लाइफ इंश्योरेंस खरीद रहे हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, 20 साल से 35 साल के युवा लाइफ इंश्योरेंस की ओर आकर्षित हुए हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि अप्रैल और मई के दौरान जब भारत में महामारी की भीषण दूसरी लहर का पीक था, तो उस समय टर्म इंश्योरेंस खरीदने वाले 25 से 35 साल के बीच उम्र वाले युवाओं की संख्या पिछले तीन महीनों के मिलाकर संख्या के मुकाबले 30 फीसदी ज्यादा थी. रिपोर्ट के मुताबिक, यह डेटा भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन इंश्योरेंस एग्रीगेटर पॉलिसी बाजार ने बताया है.

ऑनलाइन इंश्योरेंस एग्रीगेटर इंश्योरेंस देखो की वेबसाइट के जरिए खरीदे गए टर्म इंश्योरेंस की संख्या में मई के मुकाबले 70 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. बीमाकर्ताओं ने यह नहीं बताया कि उन्होंने कितने प्लान्स की बिक्री की है, लेकिन बहुतों ने कहा कि संख्या हजारों में थी. HDFC लाइफ इंश्योरेंस के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नीरज शाह ने कहा कि मौजूदा महामारी ने वित्तीय सुरक्षा की जरूरत को लेकर जागरूकता को बढ़ाया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...