Site icon Buziness Bytes Hindi

फिलाडेल्फिया की यात्रा कर करने वाले है तो इन जायकों का स्वाद जरूर ले


फिलाडेल्फिया की यात्रा कर करने वाले है तो इन जायकों का स्वाद जरूर ले

लाइफस्टाइल डेस्क: फिलाडेल्फिया के  विश्वस्तरीय व्यंजन दुनिया भर में जाना जाता है, यहां शहर के जाने-माने शेफ और रेस्टोरेन्ट मालिकों जैसे जोस गारसेस, माइकल सोलोमोनोव, स्टीवर स्टार, मार्क वेटरी, निकोलस एल्मी, माइकल शुलसन और ग्रेन वर्निक के कारण यह शहर डाइनिंग के लिए दुनिया भर में मशहूर है। तो लाजवाब डिशेज़ का आनंद लेना चाहते है तो फिलाडेल्फिया स्वाद और पसंद के अनुसार ढेरों ऑप्शंस देती है | 

सिटी ऑफ नेबरहुड्स

फिलाडेल्फिया अपने आप में सिटी ऑफ नेबरहुड्स की तरह है | साउथ फिलाडेल्फिया ऐतिहासिक रूप से शहर का इटेलियन सेक्शन है, जहां ढेरों रैड ग्रेवी इटेलियन-अमेरिकन रेस्तरां, सैण्डविच शॉप्स और पिज़्ज़ा शॉप्स हैं। 

अगर आप स्थानीय व्यंजनों का आनंद लेना चाहते हैं, तो:

चीज़स्टीक्सः ये सॉफ्ट और स्क्विशी इटैलियन रोल है जो 12 इंच लम्बा होता है तथा मेल्टेड चीज़ से भरा होता है।  इसके साथ आपको चीज़ व्हिज़ अमेरिकी या प्रोवोलोन चीज़ और स्टीक पर फ्राइड या कच्चे प्याज़ के विकल्प मिलते हैं। 

रोल्स पोर्क सैण्डविचः ये स्लाइस्ड रोस्ट पोर्क, शार्प प्रोवोलोन, ब्रॉकली रेब, रोस्टेड पैपर्स और हॉग हॉटस सही मायनों में खूब लुभावने होते है। लोकप्रिय वर्ज़न रीडिंग टर्मिनल मार्केट के डिनिक में मिलेगा | इसके अलावा इसको ‘अमेरिका का सर्वश्रेष्ठ सैण्डविच’ कहा जाता है | 

क्रैब फ्राइज़ः अमेरिका की पसंदीदा डिश क्रैब फ्राइज़ काफी स्वादिष्ट व्यंजन है | चिकीज़ एण्ड पेटेज़ पर उपलब्ध ये फिलाडेल्फिया का पसंदीदा व्यंजन है।

होगीज़ः होगीज़ क्षेत्रीय स्तर पर बेहद लोकप्रिय और पसंदीदा व्यंजन है।  इस सैण्डविच में लैट्यूस, टमाटर, प्याज़, कालीमिर्च, ओरीगैनो, ऑयल ड्रैसिंग, चीज़ और स्वादिष्ट इटेलियन लंच मीट जैसे ड्राय सैलेमी, मोटाडेला और कैपिकोला से बने होते हैं | 

Read also: BITCOIN की कीमतों में गिरावट से TESLA को 670 करोड़ रुपये का नुकसान!

सॉफ्ट प्रेटज़ल्सः ये हैण्ड-ट्विटस बेक्ड व्यंजन फिलाडेल्फिया के लोगों को बहुत पसंद हैं। ये स्ट्रीट वेंडर्स, लोकल स्टोर्स पर आसानी से उपलब्ध है | यह सॉल्टी व्यंजन हल्के स्पाइसी मस्टर्ड स्वाद के साथ बेहतरीन लगता है | 

वॉटर आइसः वॉटर आइस गर्मी में बिलकुल सही व्यंजन है , जिसे इटैलियन आइस भी कहते हैं।  यह फ्रोज़न व्यंजन, फलों के रस, बर्फ़ और ताज़े फलों को बेहतरीन मिश्रण होता है।

Exit mobile version