आपका लुक बताता है सेहत से जुड़े कई राज़….

लाइफस्टाइलआपका लुक बताता है सेहत से जुड़े कई राज़….

Date:


आपका लुक बताता है सेहत से जुड़े कई राज़….

न्यूज़ डेस्क : अच्‍छी हेल्‍थ होने पर कोई भी व्‍यक्ति आकर्षक और जवां दिखाई देता है. लेकिन अगर आपकी हेल्थ ही ठीक नहीं दिखती है तो आपकी सेहत से जुड़ी बिमारियों के बारे में पता चलता है.

बॉडी में किसी भी तरह का बदलाव जैसे बालों का झड़ना, पीले नाखून, पैरों में सूजन, आंखों के आस-पास डार्क सर्कल्‍स का होना हेल्‍थ संबंधी प्रॉब्‍लम्‍स की ओर इशारा करता है. इससे पहले की यह समस्‍याएं गंभीर रूप ले लें. इनकी ओर ध्‍यान देना बेहद जरूरी होता है. आज हम आपको ऐसा ही कुछ बताने जा रहे हैं.

पफी आइज और डार्क सर्कल : पफी आइज और डार्क सर्कल की समस्‍या रात में देर से सोने या अच्‍छी नींद न लेने के कारण होती है. लेकिन अगर आपकी यह समस्‍या लगातार बनी रहती हैं तो आपको अपनी डाइट में ध्‍यान देना चाहिए. ऐसा डाइट में सोडियम की मात्रा अधिक लेने से बॉडी में वॉटर रिटेंशन के बढ़ने से होता है. इसके अलावा डार्क सर्कल बॉडी में आयरन की कमी का संकेत है.

पैरों में सूजन : आमतौर पर पैरों में सूजन चोट या इंफेक्‍शन के कारण होती है. साथ ही प्रेग्‍नेंसी, मोटापा और कुछ तरह की दवाएं भी इसका कारण हो सकती हैं. लेकिन कई बार पैरों में सूजन किडनी या दिल की बीमारी का लक्षण हो सकता है. जी हां किडनी के सही से काम न करने पर पैरों में सूजन आ जाती है और टखने में सूजन हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है.

बालों का पतला होना : हमेशा अपने शैंपू या हेयर केयर प्रोडक्‍ट या फिर मौसम में बदलाव को बालों के झड़ने का कारण माना जाता है. लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि हार्मोंनल बदलाव, तनाव और किसी लंबी बीमारी के कारण आपके बाल पतले होने लगते हैं. इसके अलावा थॉयरायड की समस्‍या भी बालों के पतले होने का कारण हो सकती हैं.

आंखों और नाखूनों में पीलापन : आंखे हमारी हेल्‍थ का आईना होती है, इसलिए अगर आपकी सफेद आंखों में पीलापन आने लगे तो समझ लेना चाहिए कि आप किसी बीमारी का शिकार हो रही हैं. जी हां अगर आपकी सफेद आंखों या नाखूनों में पीलापन आने लगे तो यह लिवर की बीमारी जैसे हेपेटाइटिस या पीलिया का लक्षण हो सकता है. बिना देरी किए तुरंत अपने डॉक्‍टर से संपर्क करें.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...