Site icon Buziness Bytes Hindi

एक्सपायरी डेट इंजेक्शन से युवक की मौत


एक्सपायरी डेट इंजेक्शन से युवक की मौत

मुजफ्फरनगर। कसेरवा गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति की एक्सपायरी डेट इंजेक्शन लगने से उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मेडिकल स्टोर से एक्सपायर डेट के इंजेक्शन बेचने के आरोप में एक युवक को हिरासत में भी लिया है। पुलिस ने परिवार की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी।

दरअसल मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के कसेरवा गांव का है। जहाँ मृतक के परिजनों का आरोप है कि 13 जून को गांव के ही एक चौधरी मेडिकल स्टोर से मृतक इरशाद पुत्र इलियास ने पेट में दर्द होने के चलते डॉक्टर द्वारा लिखा गया इंजेक्शन लिया था। लेकिन मेडिकल की लापरवाही के चलते पीड़ित युवक को एक्सपायरी डेट इंजेक्शन दे दिया गया। जिसके बाद इंजेक्शन लगने पर पीड़ित की हालत बिगड़ गई। जिसपर मृतक के परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए मेरठ हॉस्पिटल में भर्ती कराया लेकीन रविवार देर रात उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मेडिकल स्टोर की लापरवाही के चलते हुई इरशाद की मौत पर परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट उठा गया। जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शव को गांव में ही रखकर मेडिकल स्टोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्तक व्यक्ति के परिवार की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि परिवार वालों ने चौधरी मेडिकल स्टोर पर पूर्व में भी एक्सपायर डेट की दवाई देकर ऐसे मामले होने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर से एक युवक को हिरासत में लेकर मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया।

Exit mobile version