Site icon Buziness Bytes Hindi

Shocking News: युवक को पिलाई नशीली चाय फिर किन्नरों ने काट दिया गुप्तांग

Shocking News

शामली। जिले के थानाभवन क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर में एक युवक का गुप्तांग काटने का मामला आया है। पीड़ित ने दो किन्नरों के सहित छह के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित युवक का आरोप है कि किन्नरों ने उसे चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर निजी अंग काट दिया। इसके बाद उसे सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए।

सोंटा रसूलपुर गांव निवासी पीड़ित शहजाद ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह कपड़े सिलाई का काम करता है। इसी के चलते थानाभवन व गढ़ीपुख्ता में रहने वाले किन्नरों से उसकी जान-पहचान हो गई। आरोप है कि वह किसी कार्य से थानाभवन आया था। इस दौरान एक कार में दोनों किन्नर सहित करीब छह लोग उसे मिले। उन्होंने कपड़ा खरीदने के बहाने उसे कार में बैठा लिया।

आरोप है कि रास्ते में उसको चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालता में ही आरोपियों ने उसका निजी अंग काटकर फेंक दिया। इसके बाद उसे थानाभवन की बजाज शुगर मिल के पास आरोपी फेंक कर फरार हो गए। उसको जब काफी देर बाद होश आया तो उसने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी।

इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत के चलते घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला गंभीर है पूरे मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version