आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। आलू न सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर होता है. आलू प्रोटीन, जटिल कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, विटामिन-सी, विटामिन बी-6, नियासिन और थायमिन का बहुत अच्छा स्रोत है।
आलू की कोई भी सब्जी बहुत ही आसानी से बन जाती है. यही कारण है कि हम रोजाना आलू को कई तरह से बनाकर अपनी डाइट में शामिल करते हैं. कहा जाता है कि आलू में स्टार्च अधिक होता है, जिसे खाने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती है. साथ ही आलू से अलग-अलग तरह के स्नैक्स भी बनाए जा सकते हैं.
लेकिन आज हम आपको आलू से जुड़ी कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे है . तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे आलू हैक्स के बारे में बताते हैं, जो हर किसी को पता होने चाहिए-
आलू ख़रीदने के हैक्स
आलू खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह ऊपर से नरम न हो और न ही आलू का छिलका खराब हो। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि अंकुरित न हों, अगर आलू ऊपर से अंकुरित हो रहे हैं तो ऐसे आलू खरीदने से बचें.
अगर आप आलू खरीदने जा रहे है तो वो आलू भी न खरीदें, जो ऊपर से हरे हो रहे हों. आलू खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान कोशिश करें कि सख्त आलू ही खरीदें।
आलू भंडारण हैक
आलू खरीदने के बाद उसका सही तरीके से भंडारण करना जरूरी है. कई लोग ऐसा करते हैं कि आलू खरीदकर पॉलिथीन में लाते हैं और ऐसे ही छोड़ देते हैं। लेकिन हमें ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि प्लास्टिक आलू को खराब करने का काम करता है।
तो ऐसा न करें और आलू को धोने की गलती भी न करें. आलू में जितनी अधिक नमी रहेगी, वह उतनी ही जल्दी खराब होगा। साथ ही आलू को ऐसी जगह रखें जहां नमी न आए और जगह खुली हो.
आलू छीलने के तरीके
सबसे पहले किचन ग्लव्स लें और उन्हें अपने हाथों में पहन लें।
अब एक बर्तन धोने वाला स्क्रब ले ले
अब उस स्क्रब से आलू को रगड़ें
ऐसा करने से आलू के छिलके उतरने लगेंगे और आपके हाथ खराब नहीं होंगे.
आलू का उपयोग करने के तरीके
आलू का इस्तेमाल सर सब्जी बनाने कि लिए ही नही किया जाता है बल्कि इससे सब्जी का स्वाद भी बढ़ जाता है. जैसे अगर सब्जी में मसाला कम है तो आलू का इस्तेमाल करें. आलू सब्जियों से मिर्च या नमक कम करने का काम करता है।
अगर आपकी सब्जी में मसाला बहुत ज्यादा है तो सब्जी में एक या दो उबले हुए आलू मसले हुए डाल दीजिए. आलू अतिरिक्त नमक और मसालों को सोख लेता है, जिससे सब्जी का स्वाद हल्का हो जाता है।

