Site icon Buziness Bytes Hindi

इस खास ब्रिज के बारे को आपने न कभी देखा होगा न सुना होगा, जानिए खासियत


इस खास ब्रिज के बारे को आपने न कभी देखा होगा न सुना होगा, जानिए खासियत

न्यूज़ डेस्क : आपने कई ब्रिजों से अपना रास्ता तय किया होगा लेकिन इस खास ब्रिज को आपने न कभी देखा होगा और न ही इसके बारे में कभी सुना होगा इस ब्रिज की खास बात यह है कि इस पर कोई डामर नही डला जो आप इस पर मोटर या व्हीकल लेकर जाएं।

यह अनोखा ब्रिज पर से तो नदी बहती है और इतना ही नहीं इस नदी में कई छोटे-बड़े जहाज भी चलते हैं जर्मनी के मैगडेन शहर में नदी वाला एक ऐसा ब्रिज है, जिसमें नदी बहती है। साथ ही छोटे बड़े जहाज भी चलते है 2003 में इस ब्रिज का निर्माण किया गया था।

जलमार्ग के अनुसार यह दुनिया का सबसे लंबा रास्ता है जिस पर जहाजों का आना-जाना लगा रहता है यह ब्रिज लगभग 1 किमी लंबा है। 

आपको बतां दे कि मैगडेबर्ग शहर के बाहर हवेल और मिटेलैंड नहरे विपरित दिशाओं में बहती थी इसलिए इन नहरों को एक साथ मिलाकर नदी के ऊपर से ब्रिज के द्वारा ले जाया गया और शहर से काफी दूर एल्बे नदी में मिला दिया गया।

इसी के कारण ही जहाजों के लिए नया रास्ता बना। 1930 में इस ब्रिज को बनाने का काम शुरू हुआ था लेकिन द्वितीय विश्वयुध्द के कारण इसका काम रूक गया था।

और फिर 1997 में इसका काम फिर से शुरू हुआ और 2003 में जाकर यह पूरा हुआ पर्यटकों के लिए यह ब्रिज काफी आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

Exit mobile version