Site icon Buziness Bytes Hindi

ट्वीट करने के भी देने पड़ सकते हैं रुपए


ट्वीट करने के भी देने पड़ सकते हैं रुपए

ट्विटर ला सकता है पेड सबिक्रप्शन
हाल ही में ट्विटर साइबर हमले के बात सामने आई थी

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के आप यूजर है तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि अब जल्द ही आपको ट्वीट करने के लिए रुपए देने पड़ सकते हैं.दरअसल, टिवट् र पेड सबक्रिप्शन लाने के मूड में है. रेवेन्यू में कमी के चलते पैसा कमाने के लिए सब्सक्रिप्शन मॉडल का ऑप्शन तलाश कर रही है. ट्विटर के फाउंडर और सीईओ जैक डोर्सी ने गुरुवार को कहा है कि कंपनी पैसे कमाने के लिए सब्सक्रिप्शन मॉडल के बारे में विचार कर रही है. क्योंकि ट्विटर का इनकम का मुख्य सोर्स ही विज्ञापन है और पिछले कुछ समय से इसमें कमी दर्ज की गई है. इसलिए कंपनी रेवेन्यू जेनेरेट करने के लिए दूसरे विकल्प तलाश रही है. इससे पता चलता है कि जैक डोर्सी ने निश्चित रूप से दूसरी तिमाही में आय के परिणामों को देखते हुए नई रणनीति बनाने के बारे में संकेत दिए है.

सब्सक्रिप्शन मॉडल पर कर सकती है टेस्ट
विश्लेषकों के अनुसार, डेली एक्टिव यूजर में 186 मिलियन की वृद्धि दर्ज करने के बावजूद विज्ञापन राजस्व में गिरावट दर्ज की गई. सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक जैक डोर्सी ने गुरुवार को कहा है, ‘कंपनी सब्सक्रिप्शन मॉडल का टेस्ट कर सकती है’, हालांकि ये अभी काफी शुरुआती फेज में है. लेकिन कंपनी इसे कब तक पेश करेगी इस बात का अभी खुलासा नहीं किया गया है. कुछ समय पहले ही ट्विटर साइबर हमले के बात सामने आई थी. जिसमें हैकर्स ने दुनिया की कई बड़ी हस्तियों के अकाउंट को हैक कर लिया था. इसमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स, अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस, अरबपति कारोबारी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क जैसे दुनिया के 130 से अधिक दिग्गज हस्तियां शामिल थी. हैकर्स ने शिकार हुए लोगों से बिट क्वाइन की मांग की थी.

Exit mobile version