Site icon Buziness Bytes Hindi

आप ने किया हर घर रोजगार, 5 हजार बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान


आप ने किया हर घर रोजगार, 5 हजार बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान

उत्तराखंड चुनाव से पूर्व अरविंद केजरीवाल ने किया चुनावी वादा

हल्द्वानी में किया पत्रकार वार्ता को संबोधित

हल्द्वानी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में उतरने को कमर कस चुकी आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हर घर को रोजगार और प्रत्येक बेरोजगार को 5 हजार रूपये महीना बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान किया है। उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड की बिगड़ी अर्थवयवस्था को पटरी पर लाने का दावा भी किया।

कोविड केस बढ़ने पर लाओस की राजधानी और चार प्रमुख जिलों में आने-जाने पर लगा प्रतिबंध

आज हल्द्वानी में आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड की नब्ज पर हाथ रखते हुए स्थानीय लोगों की रोजगार की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश के लोगों को रोजगार की तलाश में मैदानी इलाकों की ओर नहीं जाना होगा। सत्ता पर काबिज होने के बाद आप सरकार द्वारा सरकारी और निजी क्षेत्र की 80 प्रतिशत नौकरियां स्थानीय युवाओं को ही दिलाकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। सरकार गठन होने के छह माह के अंदर 1 लाख नौकरियां युवाओं के लिये उपलब्ध होंगी। रोजगार न मिलने तक उत्तराखंड के युवाओं को 5 हजार रूपये महीना बेरोजगारी भत्ता सरकार की ओर से दिया जायेेगा।

चारधाम यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, 42 हजार से अधिक ई-पास जारी

आप नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा, उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उनका प्रदेश से पलायन रोकने के लिये एक अलग मंत्रालय गठित किया जायेगा। दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में जाॅब पोर्टल बना कर युवाओं की मदद की जायेगी। हमारी पार्टी प्रदेश में मुफ्त और 24 घंटे बिजली देने के वादे को पूरा करेगी। पत्रकार वार्ता में मौजूद सीएम पद प्रत्याशी अजय कोठियाल को ईमानदार बताते हुए अरविंद केजरीवाल ने उनके नेतृत्च में आम की जीत का दावा किया।

Exit mobile version