हम आपको सऊदी अरब के बारे में बताने जा रहे है, क्योंकि वहां की कुछ जगह घूमने के लिहाज से काफी सही मानी जाती हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
आप सऊदी अरब में अलउला जा सकते हैं, ये घूमने के लिहाज से काफी सही जगह है। यहां आपको आधुनिक वास्तुकला, हेगरा और प्राकृतिक चट्टानें देखने को मिल जाएंगी। यहां चट्टानों पर प्राचीन शिलालेख भी देखने को मिलते हैं, जो यहां के इतिहास के बारे में बताते हैं।
रेड सी यानी लाल सागर में आपको डोल्फिन, डगोंग और समुद्री कछुए आसानी से देखने को मिल जाएंगे। स्नॉर्कलर्स और समुद्र प्रेमियों के लिए ये सबसे सही जगह है। यही नहीं।
यहां रियाध के बाहरी इलाके में दिरियाह की युनेस्को साईट वर्ल्ड हेरिटेज साइट है, जिसे देखने यहां लोग पहुंचते हैं। यहां आपको सऊदी म्यूजियम मिलेगा, जो आपको यहां के इतिहास और संस्कृति के बारे में विस्तार से बताता है।

