हैदराबाद में कई हिल स्टेशन हैं, जहां आप इस गर्मी में जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन हिल स्टेशनों के बारे में।
श्रीशैलम हिल स्टेशन

श्रीशैलम हिल स्टेशन एक धार्मिक जगह है। ये जगह कृष्णा नदी के तट पर स्थित है और यहां आप मंदिरों और गुफाओं को देख सकते हैं। साथ ही यहां वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और एक बांध भी है।
हॉर्सले हिल्स

ये जगह हैदराबाद से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां प्रकृति के अनोखे नजारों को देखने के लिए पहाड़ी की चोटी पर ट्रेक कर सकते हैं, यहां आपको दुनिया के सबसे बड़े बरगद के पेड़ का घर भी देखने को मिल जाएगा।
लैंबसिंगी हिल्स

लैंबसिंगी हिल्स, जिसे दक्षिण भारत का कश्मीर कहा जाता है। हैदराबाद से इस जगह की दूरी लगभग 571 किलोमीटर है। यहां आप शांति के पल बिता सकते है, प्रकृति के अद्भुत नजारों को देख सकते हैं।
अनंतगिरी हिल्स

अगर आपको ट्रेकिंग करना पसंद है और साथ ही आप एडवेंचर्स के शौकीन हैं तो आपके लिए अनंतगिरी हिल्स काफी सही जगह है। हैदराबाद से इस जगह की दूरी लगभग 80 किलोमीटर से ज्यादा है। यहां आप जंगल में टहलते हुए घाटी और झरनों के शानदार दृश्यों का आनंद भी ले सकते हैं।

