Site icon Buziness Bytes Hindi

इस नियम से जान सकते हैं कब डबल होगा पैसा

You can know when money will double by this rule

बात जब भी बचत की बात आती है तो आपके मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि हमारा पैसा दो गुना कैसे होगा और कितने समय में होगा. फिर उसी हिसाब से आप निवेश की रकम तय करते हैं ताकि शादी, बच्चों की एजुकेशन और रिटायरमेंट के लिए ज्यादा फंड जोड़ा जा सके। आप अर्थशास्त्र कई नियमों की मदद से आसानी से पता लगा सकते हैं कि एक निश्चित ब्याज दर पर आपका पैसा डबल होने में कितना समय लगेगा। हम अर्थशास्त्र के ऐसे ही एक नियम नियम के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप जान सकते हैं कि आपका पैसा कितने समय में दोगुना हो जाएगा, ये हैं नियम 72.

तो चलिए नियम 72 की मदद से हम ये जानते हैं कि एक निश्चित ब्याज दर पर कितने समय में पैसा डबल हो जाएगा। इसके लिए हमें अपने निवेश पर मिल रहे ब्याज दर को 72 से विभाजित करना होगा। मिसाल के तौर पर, किसी बैंक में सावधि जमा पर आपको 7 फीसदी ब्याज मिल रहा है। अगर आप 72 को 7 से भाग देते हैं, तो उत्तर 10.28 होगा, मतलब 7 फीसदी ब्याज पर आपका पैसा 10.28 साल में दोगुना हो जाएगा.

नियम 72 सालाना के साथ-साथ तिमाही और छमाही पर भी लागू होता है और इसके हिसाब से आप कैलकुलेट कर सकते हैं कि कितनी तिमाही और छमाही में आपका पैसा डबल होगा। जैसे कि आपको किसी बॉन्ड पर 3 फीसदी तिमाही ब्याज मिलता है तो नियम 72 लागू करने पर आपका पैसा 72/3 = 24 तिमाही यानी कुल 6 साल में आपका पैसा दोगुना हो जाएगा. ऐसे ही अगर आपको किसी बॉन्ड पर 12 फीसदी छमाही ब्याज मिल रहा है तो आपका पैसा 72/12 यानी 6 छमाही, मतलब 3 साल में पैसा डबल हो जाएगा.

Exit mobile version