हम आपको उत्तर प्रदेश की खास जगहें के बारे में बताने जा रहे है, जो है बहुत ख़ूबसूरत:
वाराणसी के घाट
वाराणसी का नाम सुनते ही तन मन श्रद्धा से भर जाता है। यहां पहुंचकर आप गंगा नदी में स्नान कर सकते हैं और यहां के मनमोहक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां कई घाट भी हैं, जिनमें अस्सी घाट, मणिकर्णिका घाट और प्रयाग घाट शामिल हैं।
ताज महल
ताज महल पूरे विश्व में मशहूर है और ये दुनिया के सात अजूबों में भी शामिल है। शुक्रवार को ताज महल नमाज के लिए बंद रहता है, और बाकी दिन आप सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक इसका दीदार कर सकते हैं।
बुलंद दरवाजा
भारत पर राज करने वाले तमाम राजा-महाराजाओं ने अपने-अपने शासनकाल के दौरान भारत में कई ऐसी चीजें बनवाई, जिन्हें आज लोग देखने जाते हैं। इन्हीं में से एक है बुलंद दरवाजा। आगरा जिले में स्थित फतेहपुर सीकरी को पहले फतेहाबाद के नाम से जाना जाता था। इस शहर का निर्माण सूफी संत सलीम चिश्ती के सम्मान में अकबर ने करवाया था।

