Site icon Buziness Bytes Hindi

बहुत ही सुन्दर जगह ‘शत्रुंजय की पहाड़ी’, एक बार यहां जरूर जाएं


बहुत ही सुन्दर जगह ‘शत्रुंजय की पहाड़ी’, एक बार यहां जरूर जाएं

हम आपको एक जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर आपको शांति मिल सकती है, और वो जगह है शत्रुंजय की पहाड़ी। तो चलिए जानते हैं इस जगह बारे में।

शत्रुंजय पहाड़ी शांति और अद्यात्म के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है।  शत्रुंजय पहाड़ी गुजरात के ऐतिहासिक शहर पालीताना के पास में स्थित है। वैसे तो इस शहर के पास में पांच पहाड़ियां हैं, लेकिन सबसे पवित्र पहाड़ी शत्रुंजय पहाड़ी को ही माना जाता है। 

Image Source: Google

आपको जानकार हैरानी होगी कि पहाड़ी पर पहुंचने के लिए आपको पत्थरों की 375 सीढ़ियों को चढ़ना पड़ता है। इन सीढ़ियों को चढ़ने के दौरान आप प्रकृति के अद्भुत नजारों का आनंद ले सकते हैं।

शत्रुंजय पहाड़ी पर जो मंदिर स्थित हैं उनके निर्माण को लेकर कहा जाता है कि इनका निर्माण 900 साल पहले करवाया गया था। हर साल इस पहाड़ी पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। मान्यता है कि जैन धर्म के संस्थापक आदिनाथ ने इस शिखर पर स्थित वृक्ष के नीचे कठिन तपस्या की थी.

कहा जाता है कि इन्होंने मुगलों से इस शत्रुंजय पहाड़ी की रक्षा की थी। इसलिए संग अंगार पीर को मानने वाले मुस्लिम लोग भी शत्रुंजय पहाड़ी पर आते हैं, और मजार पर मत्था जरूर टेकते हैं।

Exit mobile version