जरूर जाये हिमाचल प्रदेश के कुफरी, यहां बर्फबारी से लेकर एडवेंचर का ले सकते हैं मजा

ट्रेवलजरूर जाये हिमाचल प्रदेश के कुफरी, यहां बर्फबारी से लेकर एडवेंचर का...

Date:


जरूर जाये हिमाचल प्रदेश के कुफरी, यहां बर्फबारी से लेकर एडवेंचर का ले सकते हैं मजा

 कुफरी शिमला में स्थित है, ये जगह पहाड़ों की वादियों के बीच बसी है, जहां के नजारे काफी आकर्षित हैं। तो चलिए आपको कफुरी के बारे में बताते हैं, ताकि आप यहां जाकर अपनी छुट्टियां बिता सकें।

जरूर जाये हिमाचल प्रदेश के कुफरी, यहां बर्फबारी से लेकर एडवेंचर का ले सकते हैं मजा
Image by pratikshawave from Pixabay 

कुफरी शिमला के पास समुद्री तल से 2510 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। शिमला से कुफरी की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। यहां आप जहां भी नजर घुमाएंगे, वहां आपको प्रकृति के अद्भुत नजारे और बर्फ से ढकी ऊंची-ऊंची चोटियां ही नजर आएंगी।

वैसे तो पहाड़ों में जाना गर्मियों के मौसम में काफी अच्छा रहता है, क्योंकि शहरों के मुकाबले यहां मौसम काफी अच्छा होता है। वहीं, कुफरी आप किसी भी मौसम में जा सकते हैं। यहां आपको कई सारे एडवेंचर करने को भी मिलेंगे। 

आप जब कुफरी में ऊपर जाते हैं, तो यहां आपको याक देखने को मिल जाएंगे, जिन पर आप खूबसूरत तस्वीरें क्लिक करवा सकते हैं, जिसका चार्ज 50 रुपये प्रति व्यक्ति होता है। 

इसके अलावा यहां आपको खाने के लिए अच्छी दुकानें, खरीदारी करने के लिए शिमला की कई खास चीजें, लकड़ी से बना सामान, सजावट का सामान आदि मिल जाएगा। 

कुफरी पिकनिक के लिए भी काफी अच्छी जगह है। साथ ही यहां से आप ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। सर्दी के मौसम में यहां काफी बर्फबारी भी पड़ती है, जिसका लुत्फ उठाने यहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related