Site icon Buziness Bytes Hindi

दोस्तों संग इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं आप


दोस्तों संग इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं आप

अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ घूमने की सोच रहे हैं, तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं। जहां आप जा सकते हैं।

ऋषिकेश

उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश में साल भर पर्यटकों की काफी भीड़ रहती है। यहां आप राफ्टिंग जैसे कई एडवेंचर कर सकते हैं। गंगा किनारे बसे ऋषिकेश घूमने वाले लोगों की पहली पसंद है।

चेरापूंजी

ये जगह अपने प्राकृतिक दृश्यों के लिए काफी मशहूर है। यहां का मौसम भी काफी अच्छा रहता है। यहां आप डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज, नोहकलिकाई जलप्रपात, मवसमाई गुफा आदि जगहों पर आप अपने दोस्तों संग घूम सकते हैं।

लद्दाख

अगर आप प्रकृति की खूबसूरती को बेहद करीब से देखना चाहते हैं, तो आप लद्दाख जा सकते हैं। यहां दोस्तों संग बाइक ट्रिप करने के दौरान अलग अनुभव मिलता है।

Read also; जानलेवा कोरोनाः उत्तराखंड में 37 संक्रमितों की मौत

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग को खूबसूरती का शहर कहा जाता है। यहां आपको ऊंची-ऊंची, चोटियां हरियाली और कुदरत के कई अद्भुत नजारे देखने को मिल जाएंगे। यहां एवरेस्ट, कंचनजंगा, ल्होत्से और मकालू जैसी जगहों पर आप अपने दोस्तों संग जा सकते हैं। 

Exit mobile version