Site icon Buziness Bytes Hindi

Swiss bank account: आप भी खुलवा सकते हैं स्विस बैंक में खाता, जानिए प्रोसेस और कैसे करें अप्लाई

jl1223

Swiss bank account: अब स्विस बैंक में आप भी अपना खाता खुलवा सकते हैं। जहां पर आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। इसके अलावा आपके स्विस बैंक के अकाउंट में कितना पैसा है। इसके बारे में कोई नहीं पूछेगा। ​बता दें कि स्विस बैंक रुपए रखने के लिए दुनिया में सबसे सुरक्षित बैंक में से एक है। माना जाता है कि स्विस बैंकों में क्रप्ट और बेईमान लोगों के खाते होते हैं। स्विस बैंकों में सुरक्षित लॉकर हैं। जहां पर दुनिया भर के देशों के अमीरों के पैसे जमा किए जाते हैं। स्विस बैंक में कितने रुपए से खुलवा सकते हैं खाता और इसका क्या है पूरा प्रोसेस। स्विस बैंक में खाता खुलवाने के लिए कैसे किया जाता है अप्लाई यह सब जाने!

स्विस बैंक दुनिया के एकमात्र ऐसे बैंक है। जहां नेता, अधिकारी और बिजनेसमैन अपना काला धन छुपाकर रखते हैं। स्विस बैंकों में किसी भी प्रकार का कैसा भी रुपया यहां पर लॉकर में सुरक्षित रखा जा सकता है। स्विस बैंक में रखे धन पर किसी की नजर नहीं पड़ती है। खास बात यह है कि स्विस बैंक अपने अजीबोगरीब अकाउंट नंबर के लिए फेमस है। स्विस बैंक में खाता खोलने वाले की पासबुक पर नाम नहीं लिखा जाता है। इसकी जगह पर एक खास नंबर मिलता है। स्विस बैंक इसकी पहचान गुप्त रखता है।

विश्व के अमीर लोग अपनी सरकार को टैक्स देने से बचने के लिए स्विस बैंक में पैसा जमा करते हैं। वहीं अधिकारी और राजनेता अपने घोटाले के काला धन को छुपाने के लिए स्विस बैंक में खाते खुलवाते हैं। जिससे कि सरकार की नजर उस धन पर नहीं पड़े। ऐसे भारत जैसे गरीब देश के लाखों करोड़ रुपए स्विस बैंक में जमा हैं।

घर बैठे स्विस बैंक में खोले खाता

स्विस बैंक स्विट्जरलैंड में स्थित हैं। स्विस बैंक में खाता खुलवाना भारतीय स्टेट बैंक में खाता खोलने की तुलना में काफी आसान है। अगर चाहें तो घर बैठे स्विस बैंक में खाता खोल सकते हैं। यहां तक ​​कि यूबीएस जैसे बड़े बैंक आपको ईमेल द्वारा खाता खोलने की अनुमति देते हैं। इंटरनेट पर ऐसी कई कंपनियां हैं जो स्विस बैंक में खाता खोलने में मदद कर सकती हैं।

स्विस बैंक में खाता खोलने लिए मिनिमम बैलेंस

UBS की वेबसाइट के अनुसार, स्विस बैंक में खाता खोलने के लिए मिनिमम बैलेंस 93,4409 रुपए होना चाहिए। वहीं अकाउंट पर 300 डॉलर यानी करीब 22 हजार रुपए का मेंटेनेंस चार्ज लगता है। यानि स्विस बैंक में खाता खुलवाने के लिए ब्याज तो भूल जाइए, अकाउंट चालू रखने के लिए 300 डॉलर भी चुकाने होंगे।

स्विस बैंक में खाता खोलने के लिए reqired document

स्विस बैंक में खाता खोलने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होती है। जिनमें पासपोर्ट, संपत्ति से संबंधित दस्तावेज जिसमें मेंशन करना है कि आपके पास कितना पैसा है, आप कितनी संपत्ति के मालिक हैं। इसके अलावा अपनी इनकम का सोर्स क्या है। यानी आपको यह बताना होगा कि आपके पास कितनी जमा राशि है। जो धनराशि आप स्विस बैंक में जमा कर रहे उसका सोर्स क्या है। हालांकि ये सब गुप्त रहेगा और इसकी जानकारी सिर्फ और सिर्फ स्विंस बैंक को ही होगी। जिसे वो अपने नियमों के मुताबिक किसी को उजागर नहीं करेगा।

Exit mobile version